Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: भाजपा नेता विजय सिंह की मौत नहीं हत्या हुई है, CM नीतीश पर चलना चाहिए फौजदारी का मुकदमा- जीतन राम मांझी

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 07:52 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार विधानसभा का घेराव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं हैं। भाजपा नेताओं पर पुलिस द्वारा किए गये इस लाठीचार ...और पढ़ें

    भाजपा के विधानसभा मार्च का नेतृत्व करते सम्राट चौधरी। जागरण फोटो
    भाजपा के विधानसभा मार्च का नेतृत्व करते सम्राट चौधरी। जागरण फोटो

    पटना, जागरण ऑनलाइन डेस्क: बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पटना पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और जमकर लाठियां बरसाईं हैं। भाजपा नेताओं पर पुलिस द्वारा किए गये इस लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।

    इस लाठीचार्ज में बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता घायल बताये जा हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

    लाठीचार्ज पर किसका क्या है रिएक्शन

    भाजपा के बिहार विधानसभा घेराव और पुलिस द्वारा किए गये लाठीचार्ज में पार्टी नेता की मौत को लेकर नेताओं के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए इस लाठीचार्ज पर सबसे बड़ा रिएक्शन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आया है।

    क्या बोले जेपी नड्डा

    जेपी नड्डा ने पटना में हुए इस लाठीचार्ज को राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।

    आरसीपी सिंह ने लाठीचार्ज को बताया कुर्सी कुमार की हिटलरशाही

    नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार बाताते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि कुर्सी कुमार की हिटलरशाही उजागर हुई और लोकतन्त्र का गला सरेआम घोटा गया..।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो दमनकारी चरित्र उजागर हुआ, उससे यही प्रतीत होता है कि नीतीश बाबू शान्ति पूर्वक प्रदर्शन, शांति पूर्वक मार्च जैसी लोकतांत्रिक कार्यकलापों में विश्वास नहीं करते हैं। आज की घटना को देखने के बाद कौन कहेगा कि बिहार के मुख्यमंत्री कभी गाँधी, जेपी, लोहिया के आदर्शों में विश्वास रखते थे? आज की इस शर्मनाक घटना की जितनी निंदा की जाय वो कम है!

    चिराग पासवान ने मांगा जवाब

    लोकसभा सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा नेता विजय सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने भाजपा नेता की हत्या को मौत करार दिया है।

    मैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार से पूछना चाहता हूं कि भाजपा नेता मौत का जिम्मेदार कौन है? किसी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला गया...। जो लोग राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें लाठी मारकर चुप करा दिया जाता है...। सीएम को जवाब देना चाहिए, वह इस मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

    विरोध को दबाने का फार्मूला सीख लिए हैं नीतीश: बाबूलाल मरांडी

    झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार पर विरोध को दबाने का आरोप लगाया है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि नीतीश कुमार जी जंगलराज के पुरोधाओं के साथ गठबंधन करके विरोध को दबाने का नया फॉर्मूला सीख लिए हैं। तभी तो उनकी पुलिस जनप्रतिनिधियों को भेड़ बकरियों की तरह पीट रही है। वीडियो में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिगरिवाल हैं, जिन्हें पुलिस घेरकर मार रही है।

    सम्राट चौधरी का ट्वीट

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि लाठी गोली की लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है। भाजपा नेता की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

    लाठीचार्ज बिहार सरकार बौखलाहट का परिणाम : पशुपति पारस

    पशुपति पारस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए इस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए लिखा है कि पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बिहार सरकार की विफलता और बौखलाहट का परिणाम है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।

    फौजदारी मुकदमा चलना चाहिए: जीतन राम मांझी

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी तुलना इमरजेंसी से की। मांझी ने कहा कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत नहीं हत्या हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोषी हैं। उनपर फौजदारी मुकदमा चलना चाहिए। वह अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि विजय सिंह के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। भाजपा का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से पहले ही पुलिस ने जबरन लाठीचार्ज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर तेजस्वी का इस्तीफा मांग रही है, तो क्या गलत कर रही है। मुझपर प्राथमिकी थी तो चार घंटे में नीतीश कुमार ने इस्तीफा ले लिया, तेजस्वी यादव तो चार्जशीटेड हैं।

    'शांतिपूर्ण पैदल मार्च' पर आतताई सरकार का लाठीचार्ज: बिहार बीजेपी

    बीजेपी भाजपा के ट्वीटर हैंडल से किए ट्वीट में महागठबंधन सरकार को आतताई बताते हुए लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं की तस्वीरें साझा की गई हैं। ट्वीट में कहा गया है कि पटना में आज भाजपा के 'शांतिपूर्ण पैदल मार्च' पर महागठबंधन की आततायी सरकार ने हमारे हजारों कार्यकर्ताओं पर निर्ममता से लाठीचार्ज की। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो चुके हैं।

    ट्वीट में आगे लिखा गया है कि भाजपा के लहू का हर कतरा बिहार के लिए है। हिंसा और लाठी-गोली की जवाब बिहार की जनता देगी। बिहार के इतिहास में आज का दिन लोकतंत्र के नाम पर धब्बा है। महागठबंधन की सरकार ने खून बहाकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। जो कि संभव नहीं है।

    उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया

    उत्तरप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट हैं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार ने आज बिहार में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर ज्ञान एवं गंगा की पवित्र धरा बिहार को देश भर में शर्मसार कर दिया है।

    बिहार में बेरोजगार युवाओं, किसानों, शिक्षकों और महिलाओं के कल्याण व बिहार में व्याप्त अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा बिहार द्वारा निकाली गए विधानसभा मार्च के दौरान महागठबंधन सरकार की क्रूर एवं निर्दयी पुलिस की लाठी-डंडों के प्रहार से निहत्थे भाजपा के कर्मठशील कार्यकर्ता एवं जहानाबाद के जिला महामंत्री श्री विजय कुमार सिंह जी निधन हो गया। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार ने आज बिहार में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर ज्ञान एवं गंगा की पवित्र धरा बिहार को देश भर में शर्मसार किया है। भाजपा के उदीयमान नेता श्री विजय कुमार जी का यह अद्वितीय बलिदान बेकार नहीं जाएगा और बिहार के युवा, किसान एवं शिक्षकों की आवाज दबाने का ये कुकृत्य एवं कुंठित प्रयास ही महागठबंधन सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।

    संबित पात्रा ने लाठीचार्ज को बताया नीतीश सरकार की बौखलाहट

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विधानसभा मार्च पर किए लाठीचार्ज को नीतीश सरकार की बौखलाहट करार दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि CM नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के सबसे बड़े किले लालू परिवार को बचाने के लिए अपनी नैतिकता को भी तिलांजलि दे दी है। मुख्यमंत्री जी बिहार को बचाइए, क्योंकि आप भ्रष्टाचारी लालू परिवार को तो उनके किए की सजा से नहीं बचा सकते हैं।

    बिहार के किसानों, नौजवानों, महिलाओं और अभ्यर्थियों के कल्याण के लिए तथा बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता, खराब कानून व्यवस्था तथा बेरोजगारी के खिलाफ बिहार भाजपा द्वारा निकाली गई विशाल विधानसभा मार्च के दौरान बिहार सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई लाठीचार्ज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विफलता और उनके सरकार की बौखलाहट को परिलक्षित करता है।

    CM नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के सबसे बड़े किले लालू परिवार को बचाने के लिए अपनी नैतिकता को भी तिलांजलि दे दी है। मुख्यमंत्री जी बिहार को बचाइए, क्यूंकि आप भ्रष्टाचारी लालू परिवार को तो उनके किए की सजा से नहीं बचा सकते।