यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: दुर्गापूजा पर बिहार पुलिस की तैयारियां चाकचौबंध; उपद्रवियों, जुलूस और पटाखों को लेकर उठाया ये कदम
पुलिस मुख्यालय ने दुर्गापूजा समेत आगामी पर्व-त्योहार को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया है। पुलिसकर्मियों की 20 से 29 अक्टूबर तक छुट्टी रद्द रहेगी। सभी ज ...और पढ़ें

HighLights
- दुर्गापूजा पर बी-सैप के साथ केंद्रीय बलों की तैनाती।
- 4.5 लाख उपद्रवियों को चिह्नित कर भरवाया 2.52 लाख का बांड।
- 52 हजार 879 हथियारों का कराया गया सत्यापन।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस मुख्यालय ने दुर्गापूजा समेत आगामी पर्व-त्योहार को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया है। पुलिसकर्मियों की 20 से 29 अक्टूबर तक छुट्टी रद्द रहेगी। सभी जिलों में उपद्रव करने वाले संदिग्धों की पहचान की जा रही है तथा लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
विधि-व्यवस्था के अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि दुर्गापूजा के लिए जिला पुलिस बल के अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय के स्तर से 12 हजार 500 सिपाही लगाए जाएंगे।
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बी-सैप) की 33 कंपनी भी प्रतिनियुक्त की जा रही हैं। केंद्र से 12 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का भी अनुरोध किया गया है। इसे पटना, सिवान, मुंगेर, नवादा समेत अन्य संवेदनशील जिलों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
साढ़े चार लाख उपद्रवी चिह्नित
खबरें और भी
जुलूस की होगी वीडियोग्राफी
तेज आवाज वाले पटाखे बैन