Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police News: दिल्ली तक पहुंची बिहार पुलिस की धमक, गृह मंत्रालय से मिले 23 पदक; 5 को गैलेंट्री मेडल

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 12:39 PM (IST)

    Bihar News हमारा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर के पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए मेडल की घोषणा की ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस को गृह मंत्रालय से मिले मेडल (सोशल मीडिया)
    बिहार पुलिस को गृह मंत्रालय से मिले मेडल (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. बिहार पुलिस को गृह मंत्रालय से मिले 23 मेडल
    2. बिहार पुलिस के 5 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड
    3. 16 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Police News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से देशभर के पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए पदक की घोषणा की गई है। इसमें बिहार पुलिस को 23 पदक मिले हैं। इनमें पांच पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री पदक दिया गया है। कहें तो बिहार पुलिस ने दिल्ली तक अपना दम दिखा दिया है।

    वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह और डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को सराहनीय पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। इसके अलावा 16 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है।

    गैलेंट्री अवार्ड लेने वाले बिहार के जांबाज

    इन्हें मिला गैलेंट्री पदक : स्व. आशीष कुमार सिंह, दारोगा। दुर्गेश कुमार यादव, रोहित कुमार रंजन, अक्षय कुमार और बिजेंद्र कुमार (सभी सिपाही)।

     

    वि​शिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक : संजय सिंह, एडीजी, वि​धि-व्यवस्था। राजेश कुमार शर्मा, डीएसपी।

    सराहनीय सेवा के लिए पदक 

    नीरज कुमार सिंह (एसपी), पंकज कुमार (एसपी), अरविंद कुमार सिन्हा (डीएसपी), आशीष कुमार सिंह  (डीएसपी), कुमार किरण पासवान (डीएसपी), विजय कुमार (इंस्पेक्टर), बिनायक राम (एएसआइ), प्रकाश कुमार शर्मा (हवलदार), मोरा मुंडा (सिपाही) संजय कुमार सिंह, (हवलदार), विजय कुमार यादव, (एएसआइ), कृष्ण मोहन गुप्ता (दारोगा), अंजनी कुमार (सिपाही), सविता देवी (सिपाही), गणेश बहादुर​ थापा (हवलदार), राजेश कुमार सिंह (हवलदार)

    ये भी पढ़ें

    Bihar Police Exam: बिहार में सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा आज, इस बार अलग तरह की व्यवस्था

    Bihar Police Exam: खगड़िया का अभिषेक निकला सिपाही भर्ती परीक्षा का सरगना, Whatsapp चैट से हुए कई खुलासे