यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Police SI Recruitment: बिहार के युवाओं के पास दारोगा बनने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर जल्द होगी भर्ती
Bihar Police SI Bharti सिपाही बहाली के बाद बिहार पुलिस में दारोगा नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक दारोगा के 1288 पदो ...और पढ़ें

HighLights
- 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित।
- 13 पदों पर खेल-कूद कोटे से होगी नियुक्ति।
- 21,391 सिपाहियों की बहाली प्रक्रिया भी जारी।
Bihar Police SI Bharti । राज्य ब्यूरो, पटना: सिपाही बहाली के बाद जल्द ही बिहार पुलिस में दारोगा नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय के स्तर से दारोगा के 1288 पदों के लिए रोस्टर क्लियर कर लिया गया है। इसमें 35 प्रतिशत यानी 455 पद महिलाओं के होंगे।
पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रोस्टर के तहत एक प्रतिशत यानी कुल 13 पद खेल-कूद कोटा से भरे जाएंगे। ऐसे में शेष 1275 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को भेजी जा रही है।
जल्द ही आयोग के स्तर से दारोगा बहाली का विज्ञापन जारी कर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद आगे परीक्षा की तारीख घोषित कर दारोगा की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
#BiharPolice में पुलिस अवर निरीक्षक के 1288 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति।
गृह विभाग द्वारा रोस्टर क्लियरेंस के आधार पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को नियुक्ति हेतु शीघ्र भेजी जाएगी अधियाचना। (1/2)
.
.#recruitment #Bihar pic.twitter.com/ERpFeKyW8x
— Bihar Police (@bihar_police) September 18, 2023
अक्टूबर में होगी सिपाही भर्ती की परीक्षा
एडीजी ने बताया कि इसके पूर्व जून में 21 हजार 391 सिपाहियों की नियुक्ति की अधियाचना केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेजी गई थी। पर्षद के स्तर से परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। अक्टूबर माह में सिपाही भर्ती की परीक्षा ली जाएगी।
दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी दोनों प्रक्रियाएं
इस प्रकार सीधी नियुक्ति से सिपाही के 21, 391 और पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा के 1275 पदों पर नियुक्ति पूरी होगी। दिसंबर तक दोनों ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।