यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Police की ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति में होगा बदलाव, कर्मचारियों के लिए Housing Policy भी बनेगी; DGP ने की घोषणा
बिहार पुलिस की ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति में जल्द बदलाव किया जा सकता है। इसी के साथ पुलिस कर्मियों के लिए हाउसिंग पॉलिसी भी बनाई जा रही है। इस बात की जान ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार पुलिस के पदाधिकारी और कर्मी जल्द ही अपने परिवार और बच्चों के साथ एक स्थान पर रह सकेंगे।
- बिहार पुलिस की ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति में जल्द ही बदलाव किया जा सकता है।
- बिहार पुलिस के कर्मचारियों के लिए हाउसिंग पॉलिसी भी बनाई जाएगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Police Transfer Posting Policy बिहार पुलिस के पदाधिकारी और कर्मी जल्द ही अपने परिवार और बच्चों के साथ एक स्थान पर रह सकेंगे। इसके लिए आवासन नीति बनाई जा रही है। साथ ही, ट्रांसफर-पोस्टिंग की नीति में भी बदलाव किया जा रहा है। पुलिस संस्मरण दिवस पर शनिवार को डीजीपी आरएस भट्टी ने इसकी घोषणा की।
राजधानी में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-पांच के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के लिए विधिवत आवासन नीति (Bihar Police Housing Policy) पर काम किया जा रहा है, ताकि जो भी हमारे कर्मी और पदाधिकारी ड्यूटी कर रहे हैं, उनके परिवार-बच्चे एक स्थान पर रह सके, पढ़ाई कर सकें। अपना जीवन जी सकें।
ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी में क्यों किया जा रहा बदलाव?
उन्होंने बताया कि ट्र्रांसफर-पोस्टिंग की जो नीति है, उसमें भी बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव इस दृष्टि से हो रहा ताकि जो पुलिसकर्मियों का निजी जीवन है, जो परिवार के प्रति उनकी निजी जिम्मेवारियां हैं और कर्तव्य के प्रति जो जिम्मेवारी है, उसमें संतुलन बनाया जा सके।
'पुलिस में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है...'
डीजीपी ने बताया कि बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या जो लगातार बढ़ रही है और एक तिहाई के करीब हो रही है, उसको देखते हुए भी इन नीतियों में बदलाव जरूरी है। यह दो बड़े बदलाव हम कुछ समय में कर देंगे और यह ध्यान रखेंगे कि पुलिसकर्मियों के काम और निजी जीवन में बेहतर सामंजस्य हो।
खबरें और भी
इस मौके पर डीजीपी ने पिछले एक साल में बलिदानी हुए बिहार पुलिस के आठ और देश भर के 188 पुलिसकर्मियों को याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डीजीपी ने परेड की सलामी भी ली। इस मौके पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।