Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पुलिस में फेरबदल: EOU से CCSU भेजे गए 167 पुलिसकर्मी, साइबर क्राइम पर सरकार का फोकस

    Updated: Mon, 25 May 2026 09:13 PM (IST)

    बिहार सरकार ने बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से 167 पुलिसकर्मियों को नई साइबर क्राइम एंड सिक्योरिट ...और पढ़ें

    डीजीपी के आदेश पर जारी हुआ ट्रांसफर आदेश

    डीजीपी के आदेश पर जारी हुआ ट्रांसफर आदेश

    HighLights

    1. 167 पुलिसकर्मी EOU से CCSU में स्थानांतरित।

    2. साइबर अपराध जांच को प्रभावी बनाने का लक्ष्य।

    3. नई यूनिट आधुनिक तकनीक से लैस होगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से अलग बनाई गई साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी यूनिट (CCSU) को बड़ा पुलिस बल मिला है।

    नई इकाई में 167 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये सभी फिलहाल EOU की साइबर इकाई में कार्यरत थे।

    अब इन्हें औपचारिक रूप से CCSU में भेज दिया गया है।

    डेढ़ दर्जन इंस्पेक्टर समेत कई अधिकारी शामिल

    स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में करीब डेढ़ दर्जन इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा दारोगा, सहायक अवर निरीक्षक और लगभग 125 सिपाहियों को भी नई यूनिट में तैनात किया गया है।

    सरकार का उद्देश्य साइबर अपराध की जांच को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि अलग यूनिट बनने से साइबर मामलों की मॉनिटरिंग तेज होगी।

    साथ ही ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड पर कार्रवाई में तेजी आएगी।

    डीजीपी के आदेश पर जारी हुआ ट्रांसफर आदेश

    डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

    आदेश में संबंधित कार्यालय प्रधानों को पुलिसकर्मियों को जल्द विरमित करने का निर्देश दिया गया है।

    सभी कर्मियों को नए कार्यालय में शीघ्र योगदान देने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ने इसकी रिपोर्ट भी तत्काल भेजने का निर्देश दिया है।

    इस प्रशासनिक बदलाव को बिहार पुलिस के बड़े रीस्ट्रक्चरिंग कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

    साइबर अपराध पर सरकार की बढ़ी चिंता

    पिछले कुछ वर्षों में बिहार में साइबर ठगी, फर्जी कॉल और डिजिटल फ्रॉड के मामलों में तेजी आई है।

    इसी वजह से सरकार ने साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई को अलग से मजबूत करने का फैसला लिया।

    नई यूनिट को आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित मानव संसाधन से लैस किया जा रहा है।

    पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इससे साइबर अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई संभव होगी।

    आने वाले दिनों में CCSU को और विस्तार दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Bihar IPS Transfer: बिहार पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, सुरक्षा से साइबर विंग तक बदले गए कई अहम अधिकारी