Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police : पटना सहित 24 जिलों के 84 ओपी थानों में हुए अपग्रेड, यहां देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 07:36 PM (IST)

    बिहार में पुलिस थानों की संख्या 1300 के पार कर गई है। लॉ एंड ऑर्डर बेहतर बनाने के लिए गृह विभाग ने 84 ओपी को थानों में अपग्रेड कर दिया है। नीतीश कैबिन ...और पढ़ें

    1300 से अधिक पुलिस थाने हो गए राज्य में। (फाइल फोटो)
    1300 से अधिक पुलिस थाने हो गए राज्य में। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिहार में पुलिस थानों की संख्या 1300 से अधिक
    2. फरवरी में 176 ओपी अपग्रेड होकर बने थे थाना

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में पुलिस थानों की संख्या 1300 से अधिक हो गई है। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए गृह विभाग ने एक बार फिर 84 ओपी को थानों में अपग्रेड कर दिया है। राज्य कैबिनेट की स्वीकृति के बाद गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

    पटना में मैनपुरा और गांधीघाट दो नए थाने बनाए गए हैं। इसके पूर्व फरवरी में 176 ओपी को थानों में अपग्रेड किया गया था। उस समय पटना में आइआइटी अमहारा, पंचमहला, सम्यागढ़, चित्रगुप्त नगर और लहसुना पांच नए थाने बनाए गए थे।

    24 जिलों के 84 ओपी थानों में अपग्रेड 

    विभागीय जानकारी के अनुसार, 24 जिलों के कुल 84 ओपी को पुलिस थानों में अपग्रेड किया गया है। इनमें सर्वाधिक दस थाने पूर्वी चंपारण जबकि नौ थाने रोहतास में बनाए गए हैं।

    इसके अलावा, बक्सर में आठ, दरभंगा में सात, नालंदा व अररिया में छह-छह, बेगूसराय व गया में चार-चार, भोजपुर, कैमूर, सहरसा व नवगछिया में तीन-तीन, खगडि़या, जहानाबाद, भागलपुर, कटिहार व बांका में दो-दो नए थाने बनाए गए हैं।

    इसके अलावा नवादा, औरंगाबाद, सारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली और सीतामढ़ी में एक-एक ओपी को थाने में अपग्रेड किया गया है। थानों में अपग्रेड होने के बाद यहां प्राथमिकी तो दर्ज होगी ही, पुलिसकर्मियों की संख्या और संसाधन भी बढ़ेंगे। डायल-112 सेवा को भी इन थानों से टैग किया जाएगा।

    खबरें और भी

    दो दर्जन नए रेल थाने भी हुए उत्क्रमित

    पुलिस थानों के अलावा 24 रेल पुलिस पोस्ट को भी रेल थानों में अपग्रेड किया गया है। पटना रेल जिले में फतुहा, राजगीर, भभुआ, बिहटा, पटना साहिब, हाथीदह, बाढ़, तारेगना, डिहरी आन सोन पीपी को रेल थाना में अपग्रेड किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Baba Bageshwar: बिहार आएंगे बाबा बागेश्वर, इस जिले में होगा विशाल कार्यक्रम; सजेगा दिव्य दरबार

    Bihar Politics: इधर पप्पू यादव की जाप का कांग्रेस में हुआ विलय, उधर पूर्णिया में बढ़ गई सियासी टेंशन