Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police Vacancy: बिहार पुलिस में बंपर बहाली, 24269 पदों पर होगी भर्ती; ADG ने बताया कब जारी होगा रोस्‍टर?

    By Edited By: Deepti Mishra
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 08:41 PM (GMT+05:30)

    Bihar Police Vacancy News एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि गृह विभाग द्वारा बिहार पुलिस में 75 हजार 543 पदों को भरे जाने की स्वीकृति दी गई थी। इ ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस में बंपर बहाली। 24 हजार से अधिक नए पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
    बिहार पुलिस में बंपर बहाली। 24 हजार से अधिक नए पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार पुलिस में अगले साल भी बंपर बहाली होगी। इस साल जारी 21 हजार 391 सिपाही और 1275 दारोगा की बहाली के तुरंत बाद सिपाही और दारोगा के 24 हजार से अधिक नए पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

    पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को 24 हजार 269 पदों की विमुक्ति के लिए गृह विभाग से अनुरोध किया है। विभाग से हरी झंडी मिलते ही नए साल में बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

    एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि गृह विभाग द्वारा बिहार पुलिस में 75 हजार 543 पदों को भरे जाने की स्वीकृति दी गई थी। इस साल होने वाली बहाली के बाद जनसंख्या आधारित सीधी नियुक्ति के 48 हजार 447 पद शेष हैं। इनमें 20 हजार 937 पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) एवं समकक्ष, 22 हजार 10 सिपाही एवं समकक्ष जबकि 5500 सिपाही चालक के पद शामिल हैं।

    कहां कितनी होगी भर्ती ?

    गृह विभाग एवं वित्त विभाग की सहमति के बाद वर्षवार इन पदों पर बहाली होनी है। इसी सिलसिले में अगले साल के लिए 24 हजार 269 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें दो हजार दारोगा एवं समकक्ष, 19 हजार 469 सिपाही एवं समकक्ष जबकि 2800 चालक सिपाही के पद पर बहाली होगी।

    खबरें और भी

     इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत संचालित डायल-112 सेवा के प्रथम चरण के 7808 और दूसरे चरण के 19 हजार 288 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।

    कब दारोगा बहाली का आएगा विज्ञापन?

    इस साल निकाली गई 21 हजार 391 सिपाहियों की बहाली प्रक्रिया दिसंबर से जनवरी तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। एक, सात और 15 अक्टूबर को सिपाही बहाली की परीक्षा होनी है।

    इसके अलावा 1275 पदों पर दारोगा नियुक्ति का रोस्टर जारी कर पुलिस अवर सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

    युवाओं के पास बिहार पुलिस में रोजगार के बड़े अवसर हैं। इस साल 21 हजार 391 सिपाही और 1275 दारोगा की बहाली प्रक्रिया जारी है। इसके तुरंत बाद अगले साल 24 हजार 269 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू होगी। - जितेंद्र सिंह गंगवार, एडीजी, पुलिस मुख्यालय

    यह भी पढ़ें - 'ओवैसी साहब... बख्‍श दीजिए', क्‍यों बिहार में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने AIMIM अध्‍यक्ष को बताया भाजपा की B टीम?

    एडीजी ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में दारोगा नियुक्ति का विज्ञापन जारी होने की संभावना है। इसकी प्रक्रिया भी जनवरी तक पूरी करने का लक्ष्य है।

    यह भी पढ़ें - BPSC 69th Prelims Exam 2023: गोपालगंज में तैयारियां पूरी, छह केंद्रों पर कल होगी बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा