Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police: बिहार पुलिस अब होगी हाईटेक, राज्य सरकार देने जा रही बड़ी सौगात; 85 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 06:21 PM (IST)

    बिहार में पुलिस व्यवस्था को और दुरुस्त करने को लेकर बिहार पुलिस के बेडे़ में 500 नई गाड़ियां आ रही हैं। गृह विभाग ने इसके लिए करीब 85 करोड़ रुपये की प ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस को सीएम नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात। (फोटो जागरण)
    बिहार पुलिस को सीएम नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. बिहार पुलिस को मिल रही 500 नई गाड़ियां
    2. पुराने वाहनों को बदलने की चल रही प्रक्रिया

    कुमार रजत, जागरण संवाददाता, पटना। बिहार पुलिस के बेड़े में जल्द ही करीब 500 नई गाड़ियां आएंगी। गृह विभाग ने इसके लिए करीब 85 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

    इनमें पुलिस की विभिन्न इकाइयों के लिए 79.24 करोड़ की लागत से 452 नए वाहन खरीदे जाएंगे, वहीं ट्रैफिक पुलिस के लिए 6 करोड़ 44 लाख की राशि से 46 नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी। पुलिस गश्ती के लिए नए वाहनों से लेकर 100 से अधिक बसें, वज्र वाहन, कैदी वाहन और मोटरसाइकिल की भी खरीद की जाएगी।

    दरअसल, बिहार पुलिस की विभिन्न इकाइयों में बड़ी संख्या में पुराने वाहनों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। नए वाहनों के लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसकी स्वीकृति दे दी गई है।

    विभागीय जानकारी के अनुसार, नए वाहनों में सर्वाधिक 277 चारपहिया वाहनों की खरीद की जाएगी। इसमें 14 लाख प्रति वाहन की दर से 36 करोड़ 26 लाख की लागत से 259 जबकि 16 लाख प्रति वाहन की दर से 2 करोड़ 88 लाख की लागत से 18 चारपहिया वाहन खरीदे जाएंगे।

    वहीं 17.75 करोड़ की लागत से 71 मिनी बसें और 9 करोड़ की लागत से 30 बड़ी बसें खरीदी जाएंगी।

    अफसरों के लिए खरीदी जाएंगी 21 इनोवा क्रिस्टा 

    बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों के लिए भी इनोवा क्रिस्टा-9 की खरीद की जाएगी। बिहार पुलिस को 21 इनोवा क्रिस्टा वाहन मिलेंगे, जिसकी कुल लागत 6 करोड़ 25 लाख आएगी।

    इसके अलावा 12 कैदी वाहन, 11 वज्र वाहन और 29 मोटरसाइकिल की भी खरीद की जाएगी। करीब 85 लाख की लागत से एक वाटर कैनन भी खरीदा जाएगा।

    ट्रैफिक थानों के लिए मिलेंगी 46 गाड़ियां

    बिहार पुलिस के ट्रैफिक थानों को भी जल्द 46 नई गाड़ियां मिलेंगी। इसके लिए 6 करोड़ 44 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग ने दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण के 12 यातायात जिलों के 16 ट्रैफिक डीएसपी और उसमें कार्यरत 15 यातायात थानों के लिए वाहन खरीद की स्वीकृति मिली है।

    इनमें 12 जिलों में कार्यरत 15 ट्रैफिक थानों को दो-दो नई गाड़ियां मिलेंगी, जबकि 16 ट्रैफिक डीएसपी को एक-एक चारपहिया वाहन मिलेगा।

    इन वाहनों की होगी खरीद

    • 277 - चारपहिया वाहन
    • 71 - मिनी बसें
    • 30 - बड़ी बसें
    • 29 - मोटरसाइकिल
    • 21 - इनोवा क्रिस्टा
    • 12 - कैदी वाहन
    • 11 - वज्र वाहन
    • 01 - वाटर कैनन

    यह भी पढ़ें- 

    Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, 15 फरवरी से हो जाएगा लागू

    Siwan News: सिवान के पुलिस अधिकारियों के लिए जरूरी खबर, 15 फरवरी तक कर लें यह काम; वरना नहीं मिलेगा वेतन

    खबरें और भी