विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Political Crisis: नीतीश को समर्थन पत्र सौंपने के लिए खुद जाएंगे भाजपा के नेता, पार्टी ने बुलाई बैठक; पढ़ें अब आगे क्या?

By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar
Updated: Sun, 28 Jan 2024 08:42 AM (IST)

Bihar Political Crisis बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफा की खबर के बीच भाजपा ने रविवार की सुबह नौ बजे विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। पार्टी प्रदेश मुख् ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली है बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली है बैठक

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली है बैठक
  2. सभी प्रदेश पदाधिकारियों को भी उपस्थित रहने का निर्देश

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चा के बीच भाजपा (BJP) ने रविवार की सुबह नौ बजे विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में होने वाली बैठक में सभी विधायक, विधान पार्षद एवं सांसदों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सभी प्रदेश पदाधिकारियों को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा (Vijay Sinha)  बिहार प्रभारी विनोद तावड़े समर्थन पत्र लेकर सभी विधायकों के साथ एनडीए विधानमंडल की बैठक में सम्मिलित होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्यपाल को त्याग पत्र सौंप कर एनडीए के नेतृत्व में नई सरकार बनाने का राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष दावा पेश करेंगे। दोपहर बाद नई सरकार शपथ लेगी।

भाजपा विधायकों से हस्ताक्षर लेने तक सीमित रही विधानमंडल दल की मंथन

राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चा के बीच शनिवार की शाम को भी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई। पार्टी प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में हुई बैठक में लगभग सभी विधायक, विधान पार्षद एवं सांसद सम्मिलित हुए। साथ ही सभी प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिहार प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सुबह नौ बजे सभी विधायक एवं विधान पार्षदों को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में स्वलपाहार पर आमंत्रित किया। इससे पहले सभी विधायकों से हस्ताक्षर कराया गया।

इसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रम के बारे में तावड़े ने जानकारी दी। विधानमंडल दल की बैठक को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने संबोधित किया।

हर जिले में कर्पूरी सम्मलेन आयोजित करने की जानकारी

वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया विभाग के प्रभारी डॉ. भीम सिंह एवं मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने नेतृत्व की ओर मीडिया ब्रीफिंग के लिए दी गई जानकारी पत्रकारों को दी। डॉ. सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से शुरू होने वाले अभियान गांव चलो एवं हर जिले में कर्पूरी सम्मलेन आयोजित करने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हर जिले में पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के लिए केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करेगी।

अति पिछड़ा समाज को कर्पूरी ठाकुर की त्याग एवं बलिदान के बारे में बताएगी। जिलों में आयोजित हर सम्मेलन में पार्टी के किसी न किसी बड़े नेता का दौरा सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Bihar Transfer News: राजद के दबाव से मुक्त होते ही जारी हो गई तबादले की सूची, बड़े पैमाने पर बदले गए अंचलाधिकारी

Nitish Kumar की पार्टी ने बता दी RJD से अलग होने की वजह? इस कारण से बनी दूरी, आर-पार के मूड में JDU