Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics; 'मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं...', BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने Nitish kumar के सामने रख दी ये मांग

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 07:57 PM (GMT+05:30)

    पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना मेट्रो के पटना साहिब तक विस्तारीकरण के लिए मैं प्रयासरत हूं। मैं मुख्यमंत्री से भी आग्रह करता हूं कि वह ...और पढ़ें

    BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने Nitish kumar के सामने बिहार शरीफ के लिए रखी मेट्रो की मांग। (फाइल फोटो)
    BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने Nitish kumar के सामने बिहार शरीफ के लिए रखी मेट्रो की मांग। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं रविशंकर प्रसाद।
    2. पटना साहिब तक होगा पटना मेंट्रो का विस्तारीकरणर: विशंकर प्रसाद।
    3. रविशंकर प्रसाद बोले- मोदी की गारंटी विकास की गारंटी है।

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना मेट्रो का विस्तार पटना साहिब तक होगा। इसके लिए मैं प्रयासरत हूं। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस काम में सहयोग करें। रविशंकर प्रसाद विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को पटना साहिब में आयोजित एक सभा में बोल रहे थे।

    रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों की सरकार है। श्री मोदी की गारंटी विकास की गारंटी है। आयुष्मान कार्ड, जन औषधि योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना समेत अन्य केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

    लोगों ने PM के भाषण को वर्चुअल सुना

    कार्यक्रम स्थल पर यात्रा रथ पर लगे बड़े स्क्रीन पर लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण वर्चुअल सुना। लोगों को रियायत कीमत पर चना दाल और आटा दिया गया। यहां लगे शिविर में कई लाभार्थियों को गैस कनेक्शन, मुद्रा लोन आदि दिया गया। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।

    PM ने कार्य संस्कृति को ही परिवर्तित कर दिया: सिन्हा

    राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि समृद्धि सामान्य लोगों के दरवाजे तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री ने कार्य संस्कृति को परिवर्तित कर दिया है। आज जन प्रतिनिधि गांव गली में जाकर संवाद कर लोगों की समस्याओं को सुलझा रहे हैं।

    खबरें और भी

    लाभुकों को अधिकार दिलाना संकल्प यात्रा का लक्ष्य 

    विधायक नंद किशोर यादव ने कहा कि लाभुकों को उनका अधिकार दिलाना संकल्प यात्रा का लक्ष्य है। कार्यक्रम में महापौर सीता साहू, विधायक नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी, रूप नारायण मेहता, प्रवक्ता राजेश साह, पार्षद गायत्री गुप्ता, उषा देवी समेत अन्य थे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'बिहार में स्थापित हो चुका है जंगलराज 3', नीतीश-तेजस्वी का नाम ले नित्यानंद राय ने क्यों कही ऐसी बात

    Bihar News: महंगी मोबाइल खरीदने के बाद बाइक की जिद करने लगा किशोर, पिता ने किया मना तो फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी