यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'अब नीतीश कुमार कुछ भी बोलें सब दूध-भात', बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा
Bihar Politics बिहार में भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार ...और पढ़ें

HighLights
- सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम से किया आग्रह
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics : बिहार सियासी बयानबाजी और वार-पलटवार तेज है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के लिए अब सब दूध-भात है, यानी उनके लिए सब माफ है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने सीएम को आराम करने की सलाह भी दी है।
सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि नीतीश जी को अब आराम करना चाहिए। वह कब क्या बोल देंगे कुछ पता नहीं, आज कल वह बहुत डरे हुए हैं। अब वह जो भी बोलें वह दूध-भात है।
वीडियो में सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
इस वीडियो में सम्राट चौधरी मीडिया से बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आग्रह कर रहा हूं, नीतीश को अब आराम करना चाहिए। मेरा मानना है कि नीतीश जी बीमार चल रहे हैं। कब क्या बोलेंगे, ये कोई नहीं जानता है। किसको दुश्मन बनाएंगे, किसको दोस्त बनाएंगे। इतना डर क्या है... इतना डर क्यों जाते हैं?
सम्राट ने कहा कि नीतीश तो बेबाक बोलने वाले नेता थे। इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैं देख रहा हूं। इसलिए मैंने कहा कि नीतीश कुमार अब जो भी बोलें वो दूध-भात होगा, क्योंकि अब उनकी बात का कोई महत्व नहीं रह गया है।
खबरें और भी
"नीतीश जी को अब आराम करना चाहिए। वह कब क्या बोल देंगे कुछ पता नहीं, आज कल वह बहुत डरे हुए हैं। अब वह जो भी बोलें वह दूध भात है।"#NitishKumar#घमंडिया_गठबंधन#INDI_Alliance#PhirEkBaarModiSarkar#BiharWithBJP pic.twitter.com/iGx2DhTfTF
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 25, 2023
पूछा- नीतीश कुमार का क्या योगदान है?
बता दें कि सम्राट चौधरी का यह वीडियो चार दिन पहले दिए गए बयान से जुड़ा हुआ है। दरअसल, सम्राट से मीडिया ने राष्ट्रपति के दौरे के दौरान नीतीश कुमार के भाजपा नेताओं से दोस्ती वाले बयान पर प्रतिक्रिया मांगी थी। इसी दौरान सम्राट ने यह बातें कही थीं।
सम्राट चौधरी ने उस समय यह सवाल खड़ा किया था कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने में नीतीश कुमार का क्या योगदान है। केंद्र सरकार के पैसे से बना है। उस समय केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। बिहार सरकार ने केवल जमीन उपलब्ध कराई। इसके बाद में पूरा पैसा मोदी सरकार ने दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के तौर पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय बनाने के लिए लगभग छह सौ करोड़ रुपया पड़े हुए हैं, परंतु नीतीश सरकार जमीन नहीं दे पा रही है। दरभंगा में एम्स के लिए भी जमीन नहीं दे रही है।
नीतीश के पेट में दांत हैं
सम्राट चौधरी ने इसके अलावा लालू यादव का भी एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। इसमें लालू यादव संसद में नीतीश कुमार पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में लालू यादव कहते हैं कि नीतीश जी जो बैठे थे, चले गए हैं। हमारे मुंह में सीधे 32 दांत हैं, नीतीश के पेट में दांत हैं।
"नीतीश जी के पेट में दांत है" इससे हमें लालू जी ने अवगत करवाया था #NitishKumar #LaluYadav #BJP4Bihar #Bihar pic.twitter.com/W2neEVAnG8
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 25, 2023
यह भी पढ़ें : Bihar Teacher Result: शिक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के गंभीर आरोप, BPSC ने इस तरह किया सभी शंकाओं का समाधान
यह भी पढ़ें : यह तेजस्वी और नीतीश की कृपा...यूपी बीजेपी प्रवक्ता की बेटी का शिक्षक भर्ती में हुआ चयन, RJD ने किया कटाक्ष