विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'पिता लालू भैंस पर बैठते थे और बेटा तेजस्वी...', RJD के पोस्टर पर BJP नेता का पलटवार

Published: Sat, 15 Feb 2025 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2025 10:32 PM (IST)

Bihar Politics बिहार में एक कार्यकर्ता द्वारा राजद कार्यालय और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक पोस्टर ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने तेजस्वी पर कसा तंज। (फाइल फोटो)
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने तेजस्वी पर कसा तंज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश कार्यालय के बाहर तेजस्वी और सीएम नीतीश के पोस्टर
  2. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा इस बैनर से बिगड़ सकता है राजद का वोट

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में इन दिनों पार्टियां पोस्टर वार कर रही हैं। प्रदेश में इन दिनों घोड़े और कछुए की चर्चा काफी तेज है। इसकी वजह राजद प्रदेश कार्यालय और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर लगा एक पोस्टर है।

इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को दौड़ते हुए घोड़े पर बैठे हुए दिखाया गया है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार कछुए की पीठ पर बैठे हुए हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने किया पलटवार

इस पोस्टर को लेकर अब भाजपा ने राजद पर पलटवार किया है। इसी पोस्टर को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा है कि घोड़े पर बैठे दिखाए जाने वाले पोस्टर में तेजस्वी यादव पिता लालू यादव से आगे निकलने की होड़ में हैं, उनके पिता भैंस पर बैठते थे और तेजस्वी की चापलूसी करने वाले राजद कार्यकर्ता उन्हें घोड़े पर दिखा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि कार्यकर्ता के इस चापलूसी वाले बैनर से राजद का वोट बिगड़ सकता है। क्योंकि, जब लालू को उनके समर्थक भैंस पर देखना पसंद करते हैं, तब तेजस्वी को घोड़े पर वे कभी स्वीकार नहीं कर सकते।

मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता तेजस्वी को घोड़े पर बैठाएं या भैंस पर, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। नौंवी फेल तेजस्वी यादव को जनता बिहार की कमान कभी नहीं सौंपेगी। जल्द की तेजस्वी राजनीति से गायब हो जाएंगे।

प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा विवादित पोस्टर

प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में हाथ में लालटेन लिए तेजस्वी सरपट दौड़ते घोड़े पर सवार दिखाए गए हैं और सामने 2025 के मील का पत्थर प्रदर्शित किया गया है।

कार्यकर्ता द्वारा लगाया गया तेजस्वी और सीएम नीतीश कुमार का पोस्टर।

वहीं सीएम नीतीश कुमार कछुए पर सवार हैं और उनके गर्दन से कुर्सी लटक रही और उनका चित्रण तेजस्वी के पीछे है। पोस्टर में लिखा है कि वहीं 17 महीनों वाली तेजतर्रार तेजस्वी सरकार आ रही है।

अब बढ़ सकता है पोस्टर वार

मुख्यालय पर उपस्थित कुछ पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसा उपक्रम प्राय: नेतृत्व की नजरों में आने के लिए होता है।

हालांकि, राजद के फेसबुक पेज पर भी हूबहू ऐसा ही पोस्टर बता रहा कि इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के उपक्रम में होने वाले कटाक्ष राजनीतिक मर्यादाओं की सीमा भी लांघ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: घोड़े पर सवार हुए तेजस्वी, CM नीतीश चल रहे कछुए की चाल; बिहार में पोस्टर पर मचा बवाल

Bihar Politics: बिहार के अगले CM को लेकर मंत्री संजय यादव ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- राजनेता बनने की...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।