विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ जोड़ो अभियान की करेगी शुरुआत; घर-घर करेगी प्रचार

By Sunil RajEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM (IST)

Bihar Politics बिहार कांग्रेस अक्टूबर महीने से अपनी चुनावी गतिविधियां प्रारंभ करेगी। एक ओर जहां पार्टी की युवा इकाई बूथ ...और पढ़ें

बूथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस।
बूथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गई है। बिहार कांग्रेस अक्टूबर महीने में अपनी चुनावी गतिविधियो को शुरू करगी।

एक ओर जहां पार्टी की युवा इकाई बूथ जोड़ो यूथ अभियान में जुटी है। वहीं अब पार्टी ने सेवा दल को जिलों में जाकर पार्टी की नीतियों-कार्यक्रमों के प्रचार का जिम्मा सौंपा है।

सभी 38 जिलों अभियान चलाएगा सेवादल

सेवा दल अक्टूबर महीने से प्रदेश के सभी 38 जिलों में अपना यह अभियान चलाएगा। इस दौरान जहां पार्टी की नीतियों की जानकारी लोगों को दी जाएगी वहीं केंद्र की मोदी सरकार के शासन के 10 वर्ष में देश को हुए नुकसान से भी अवगत कराया जाएगा।

2 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाएगा सेवादल

कांग्रेस पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सेवा दल के पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए थे।

निर्देश मिलने के बाद सेवा दल के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कर चुनावी तैयारियों पर मंथन किया।

बैठक में यह सहमति बनी है कि गांधी जयंती दो अक्टूबर से कांग्रेस सेवा दल के नेता-कार्यकर्ता हर जिले में जाएंगे और पार्टी के लिए अभियान चलाएंगे।

देश के बदले हालातों की देंगे जानकारी

सेवा दल के नेता-कार्यकर्ता अपनी वर्दी में पंचायत और प्रखंड स्तर पर एक-एक घरों में जाएंगे और लोगों से मिलकर उन्हें कांग्रेस की नीतियों देश की आजादी के बाद से अब तक देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

अभियान के दौरान ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के शासन के 10 वर्षों में देश के बदले हालातों की जानकारी भी लोगों को की जाएगी। लोगों से अपील की जाएगी 2024 में आइएनडीआइए गठबंधन के नेतृत्व में केंद्र की सरकार का गठन करने में मदद करें।

यह भी पढ़ें: Government Job बिहार में रोजगार की बहार, एक हफ्ते में निकली 1 लाख से ज्यादा वैकेंसी; बिंदुवार पढ़ें पूरी डिटेल

Bihar: अनुदानित स्कूल-कॉलेजों पर शिकंजा करने की तैयारी में KK Pathak, पदाधिकारियों को दिया गया खास निर्दश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।