Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'बिहार सरकार का विकास का दावा किताबी', नीतीश कुमार की यात्रा से पहले कांग्रेस का कड़ा प्रहार

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 08:18 PM (IST)

    बिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के विकास के दावों को किताबी बताया है। कांग्रेस का कहना है कि 20 सालों से हो रहे विकास के दावे खोखले ...और पढ़ें

    पटना में प्रेस से बात करते राज्यसभा सदस्य व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व अन्य।
    पटना में प्रेस से बात करते राज्यसभा सदस्य व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व अन्य।

    HighLights

    1. बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा: डॉ. अखिलेश सिंह
    2. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- नीति आयोग की रिपोर्ट देखिए

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) ने राज्य सरकार के विकास के दावों को किताबी बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह (Dr. Akhilesh Prasad Singh) ने कहा कि बिहार में 20 वर्षों से नीतीश सरकार विकास के दावे कर रही है, लेकिन यह दावे खोखले हैं।

    हकीकत कुछ और है। डा. सिंह रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मीडिया से बात कर रहे थे।

    बता दें कि कांग्रेस की ओर से यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के प्रदेश की यात्रा पर निकलने से पहले आई है। ऐसे में सियासी हलचल तेज हो गई है।

    बिहार का प्रदर्शन देश में सबसे खराब: कांग्रेस

    • उन्होंने कहा कि कैग से आई स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान रिपोर्ट और नीति आयोग की जुलाई में आई रिपोर्ट को आधार बनाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नीति आयोग के टिकाऊ विकास सूचकांक में बिहार का प्रदर्शन देश में सबसे खराब आंका गया।
    • शिक्षा के मामले में बिहार सबसे निचले पायदान अर्थात् 36वें स्थान पर है। ग्रामीण साक्षरता दर और भी खराब है जो महज 43 प्रतिशत ही है। कैग की रिपोर्ट में कहा गया कि कुल भेजी गई राशि का 31 प्रतिशत रकम बिहार ने खर्च ही नहीं किया।

    प्रदेश में औसत आया भी कम

    • डब्ल्यूएचओ के तय मानकों के अनुसार यहां प्रति हजार की संख्या पर एक डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार करने की सुविधा में भी बिहार 26वें स्थान पर है और प्रति व्यक्ति आय में भी राष्ट्रीय औसत आय से बेहद कम है।
    • चीनी उत्पादन के मामले में बिहार पहले 27 प्रतिशत योगदान देता था जो अब दो प्रतिशत रह गया है। साइबर मामले में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

    बीपीएससी के छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा

    बीपीएससी (BPSC) छात्रों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि नार्मलाइजेशन और सर्वर की समस्या से अभ्यर्थियों में ऊहापोह की स्थिति बना दी गई।

    बता दें कि बीपीएससी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा इस समय प्रदेश में गर्माया हुआ है। इसे लेकर विपक्षी दल लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनते हमलोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का काम करेंगे।

    संवाददाता सम्मेलन में राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा, बंटी चौधरी, लालबाबू लाल, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें

    Pappu Yadav: '10 करोड़ का मानहानि केस करूंगा', पप्पू यादव का फूटा गुस्सा; तैश में बोले- हल्के में ले रही सरकार

    Bihar Politics: क्या नीतीश के साथ हो जाएगा खेल! महाराष्ट्र में BJP की 'बड़े भाई' की भूमिका से बिहार में अलर्ट