Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में कांग्रेस आज 38 जिलों में निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, पटना लाठीचार्ज के मामले में दी नसीहत

    By Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 02:23 PM (IST)

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आज एक साल पूरा हो गया है। यात्रा के एक साल पूरा होने पर बिहार कांग्रेस प्रदेश के 38 जिलों में गुरुवार को भारत जोड़ ...और पढ़ें

    बिहार में कांग्रेस आज 38 जिलों में निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा
    बिहार में कांग्रेस आज 38 जिलों में निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा

    HighLights

    1. बिहार कांग्रेस प्रदेश के सभी 38 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी
    2. भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे
    3. गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शाम पांच बजे प्रारंभ होगी यात्रा

    राज्य ब्यूरो, पटना: राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को आज एक साल पूरा हो गया है। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी। राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस ने देश में भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही थी।

    वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहार कांग्रेस अब गुरुवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी।

    प्रदेश के 38 जिलों में निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा 

    बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पिछले साल सात सितंबर को की थी। राहुल गांधी की यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली गई थी। इसी की सफलता को देखते हुए आज एक साल पूरे होने पर बिहार कांग्रेस प्रदेश के सभी 38 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी।

    बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे। यात्रा राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शाम में पांच बजे प्रारंभ होगी और कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक, पटना जिले की तरह ही पार्टी का यह आयोजन सभी जिलों में होगा। इसकी जिम्मेदारी जिलाध्यक्षों को सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने लालू-नीतीश को बताया बिहार का सबसे बड़ा सामंत, आरक्षण के मुद्दे पर जमकर घेरा

    पटना में इन रूटों से होकर गुजरेगी यात्रा  

    पटना में भारत जोड़ो यात्रा गांधी मूर्ति, गांधी मैदान से गोलघर, बांसघाट, राजापुर, मैनपुरा, गोसाई टोला होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम और पटना तक की दूरी तय करेगी। इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहेंगे।

    सत्ता का टूल बनने से बचे लोकसभा की विशेषाधिकार समिति: कांग्रेस

    वहीं, कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर निशाना साधते हुए नसीहत भी दी। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को सत्ता का टूल बनने से परहेज करना चाहिए।

    खबरें और भी

    दरअसल, कांग्रेस ने यह बात लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को सांसद जनार्दन सिग्रीवाल की पिटाई प्रकरण में डीजीपी, पटना डीएम, एसएसपी को तलब करने को लेकर कही है।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने बुधवार को कहा कि विशेषाधिकार समिति को सत्ता का टूल बनने से बचना चाहिए। इस तरह की तमाम समितियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार के डीजीपी, पटना के डीएम, एसएसपी, एसपी-एएसपी समेत आठ अधिकारियों को तलब किया गया है, ऐसा मामला पहले कभी नहीं हुआ।

    समिति डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगती तो बेहतर होता। इस तरह की कार्रवाई से जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। समितियों में शामिल सदस्यों को भी चाहिए कि वे पूरी तटस्थता से अपने दायित्व का निर्वहन करें।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र ने बिहार को दिया तगड़ा झटका, वित्तीय मदद लेनी है तो करना होगा ये काम