Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: दिलीप जायसवाल ने संभाला भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष का दायित्‍व, पार्टी नेताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 04:03 PM (IST)

    Bihar News भाजपा ने सम्राट चौधरी को डिप्‍टी सीएम का पद देने के कुछ समय बाद ही डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाने की घोषणा कर दी थी। वह ...और पढ़ें

    बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में दायित्व ग्रहण कर लिया।
    बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में दायित्व ग्रहण कर लिया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में दायित्व ग्रहण कर लिया। भव्य समारोह में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जायसवाल ने पदभार लिया।

    इससे पहले दिल्ली से पटना पहुंचने पर पार्टी के नेता, प्रदेश पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जायसवाल का भव्य अभिनंदन किया। दिलीप जायसवाल पटना एयरपोर्ट से रथ पर सवार होकर रोड शो करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। रोड शो में दिलीप जायसवाल के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा भी उपस्थित थे।

    बड़ी संख्या में पहुंची महिला कार्यकर्ता 

    भाजपा कार्यालय में जायसवाल को चांदी का मुकुट भी पहनाया गया है। पार्टी कार्यालय में स्वागत की जबरदस्त तैयारी की गई थी। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची थीं। ढोल-नगाड़े भी बज रहे थे।

    इससे पहले दिलीप जायसवाल दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां स्वागत के लिए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे। एक ही गाड़ी पर नए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों डिप्टी सीएम भी नजर आए। पटना एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बीच 10 स्थानों पर स्वागत भी किया गया।

    भाजपा के दिग्‍गज नेता थे मौजूद

    इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय के अतिरिक्त राज्य सरकार में सम्मिलित भाजपा के कई मंत्री, पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, विधान पार्षद एवं सांसद ने नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान पार्टी के विभिन्न मोर्चा, मंच, प्रकोष्ठ की ओर से जायसवाल का  जगह-जगह स्वागत किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - 

    Prashant Kishor: कर्पूरी ठाकुर के परिवार में प्रशांत किशोर ने की सेंधमारी, लालू के EX MLC को भी लिया साथ

    Prashant Kishor Jan Suraj: दो महीने में तैयार होगा PK की पार्टी का संविधान, दल में नहीं लेंगे कोई पद