Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: राजद को बड़ा झटका! लालू की 'लालटेन' छोड़ इन नेताओं ने थामा BJP का 'कमल', सियासी पारा हाई

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 09:14 PM (IST)

    प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद छोड़ आए सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में राजकुमार चौधरी बबलू ठाकुर शशि राठौ ...और पढ़ें

    लालू की 'लालटेन' छोड़ इन नेताओं ने थामा BJP का 'कमल', सियासी पारा हाई
    लालू की 'लालटेन' छोड़ इन नेताओं ने थामा BJP का 'कमल', सियासी पारा हाई

    HighLights

    1. डॉ. आरके चौधरी, रामानंद राम राजद छोड़ आए भाजपा में
    2. सम्राट बोले, राजद का आरक्षण पत्नी, बेटा और बेटी के लिए
    3. भाजपा का कार्यकर्ता पद के लिए पैर नहीं पकड़ता : विजय

    राज्य ब्यूरो, पटना। दरभंगा में बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी रहे डॉ. आरके चौधरी, पूर्व विधायक रामानंद राम ने सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ था।

    प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में राजकुमार चौधरी, बबलू ठाकुर, शशि राठौर, पूनम झा, मो. बसारू तुल्ला, उज्ज्वल झा आदि सम्मिलित हैं।

    चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। इसका कारण नेतृत्व का क्षमतावान होना है।

    'लालू अपनी पत्नी, बेटा-बेटी को आरक्षण देते हैं'

    सम्राट ने कहा कि भाजपा गरीबों, युवाओं और महिलाओं को आरक्षण देती है, जबकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपनी पत्नी, बेटा, बेटी को आरक्षण देते हैं। यही भाजपा और अन्य दलों में फर्क है। अब तो लालू की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर से सीधे चुनाव लड़ने आ गई।

    'भाजपा में पद के लिए...'

    उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा में पद के लिए पैर नही पकड़ना पड़ता। यहां कर्म से सम्मान मिलता है और कार्यकर्ताओं का सपना भी साकार होता है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज हो जाएगी', तेजस्वी यादव को भाजपा नेता की सलाह

    ये भी पढ़ें- Ashwini Choubey: 'कुछ नया होने वाला है...'; टिकट कटने के 15 दिन बाद बोले अश्विनी चौबे; सियासी हलचल तेज