Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'बिहार में सत्ता परिवर्तन की आशंका से जदयू के सहयोगी दल परेशान', जीतन राम मांझी ने ली चुटकी

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 09:14 PM (GMT+05:30)

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट है। जिसे लेकर जदयू राजद और का ...और पढ़ें

    Bihar Politics: 'बिहार में सत्ता परिवर्तन की आशंका से जदयू के सहयोगी दल परेशान', जीतन राम मांझी ने ली चुटकी
    Bihar Politics: 'बिहार में सत्ता परिवर्तन की आशंका से जदयू के सहयोगी दल परेशान', जीतन राम मांझी ने ली चुटकी

    HighLights

    1. जो भी परिवर्तन होगा वह राज्यहित में होगा: मांझी
    2. मांझी ने किया पोस्‍ट- राजद के लोग इस सोच में परेशान है कि फ्लैक्स मे नीतीश कुमार का फोटो दें कि ना?

    राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट है। जिसे लेकर जदयू, राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता परेशान हैं। मांझी ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि राजद-जदयू-कांग्रेस के कार्यकर्ता परेशान है।

    राजद के लोग इस सोच में परेशान है कि फ्लैक्स मे नीतीश कुमार का फोटो दें कि ना? जदयू-कांग्रेस वाले भी इसी समस्या से जूझ रहें हैं। उन्होंने कहा लेकिन उम्मीद है कि जो भी परिवर्तन होगा वह राज्यहित में होगा।

    भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

    भगवानपुर हाट (सिवान)। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर सत्संग भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्णन ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं।

    कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का मतलब ऊपरी स्तर पर नहीं बल्कि पंचायत, बूथ, पन्ना प्रमुख से लेकर हर घर में भाजपा एवं प्रधानमंत्री का जय घोष करने वाला हो।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महाराजगंज लोकसभा प्रभारी शशि रंजन ने कहा कि हमें चार सौ पार का लक्ष्य लेकर काम करना है।

    विधानसभा संयोजक अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे पास मजबूत संगठन है, लेकिन उसको सक्रिय रहने की जरूरत उन्होंने 15 जनवरी को महराजगंज पहुंच राज्यपाल के कार्यक्रम को सफल बनाने की भी अपील की।

    बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुजीत पांडेय ने की। इस मौके पर अमिताभ कुमार, वीरेंद्र साह, दारा सिंह, लोकेशनाथ पांडेय, जगन राम, माला देवी, अंजनी कुमारी, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें - 

    'बंगाल में साधुओं की पि‍टाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार', Tej Pratap Yadav ने मध्‍य प्रदेश सीएम के बिहार दौरे पर भी दिया बयान

    Lok Sabha Election: 'बिहार में राहुल की यात्रा मुर्दे को टॉनिक पिलाने जैसी', BJP ने कांग्रेस को बताया RJD-JDU की पिछलग्गू पार्टी