Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नीतीश कुमार की 'अपील' पर भड़की RJD, कहा- तेजस्वी के कामों का JDU के पास कोई जवाब नहीं

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 08:20 PM (IST)

    Bihar Politics राजद प्रवक्ताओं ने कहा कि तेजस्वी के 17 महीने के कार्यकाल में जो उपलब्धियां रहीं हैं उसका जवाब जेडीयू और भाजपा नेताओं के पास नहीं है इ ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार की 'अपील' पर आरजेडी का पलटवार। (फाइल फोटो)
    नीतीश कुमार की 'अपील' पर आरजेडी का पलटवार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 17 महीने की उपलब्धि का जवाब जदयू के पास नहीं : राजद
    2. नीतीश कुमार के नाम से जारी अपील पर भड़की राजद

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से एक अपील जारी कर केवल झूठे तथ्यों को आधार बनाकर वोट की अपील की गई है।

    बुधवार को राजद कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, अरुण यादव और आरजू खान ने यह आरोप लगाए।

    राजद प्रवक्ताओं ने कहा कि अपील में जो दावे किए गए हैं वे झूठे हैं। सरकार को बताना चाहिए था कि 17 वर्षों में बिहार में बेरोजगारी और महंगाई दूर करने, किसानों की दशा सुधारने में उनकी क्या उपलब्धि रही है। कितने उद्योग धंधे स्थापित हुए? कानून व्यवस्था में कितना सुधार हुआ?

    राजद प्रवक्ताओं ने कहा कि हकीकत यह है कि राजद शासन काल की तुलना में एनडीए शासन काल में आपराधिक घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। डबल इंजन की सरकार में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज क्यों नहीं मिला?

    तेजस्वी के कामों का जदयू के पास कोई जवाब नहीं: राजद

    राजद प्रवक्ताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव के 17 महीने के उप मुख्यमंत्री काल में जो उपलब्धियां रहीं, उसका जवाब जदयू और भाजपा नेताओं के पास नहीं है। इसलिए 17 वर्ष पहले की चर्चा इनके द्वारा बार-बार की जाती है। दुष्प्रचार में यदि थोड़ी भी सच्चाई रहती तो तीन-तीन बार राजद को बिहार की जनता का अपार जन समर्थन नहीं मिलता।

    खबरें और भी

    महागठबंधन की जीत से एनडीए में बेचैनी: राजद

    राजद प्रवक्ताओं ने दावा किया कि महागठबंधन की जीत देख एनडीए खेमे में बेचैनी है। इस वजह से राजद शासनकाल की नकारात्मक छवि बनाई जा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में मदन शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता एवं अभिषेक कुमार भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: वोटिंग से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा हुई सील, इस खास वजह से लिया गया फैसला

    Lok Sabha Elections 2024: वोटिंग से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा हुई सील, इस खास वजह से लिया गया फैसला