यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'जलन हो रही है तो खादी मॉल में अच्छा लोशन मिलता है', लालू यादव के बयान पर भड़के जीतन राम मांझी
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे रहते बिहार में कैसे कोई और सरकार बना लेगा। अब इस बयान पर पर केंद्री ...और पढ़ें

HighLights
- लालू यादव क बयान पर जीतन राम मांझी ने किया पलटवार
- सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया NDA सरकार का लेखा-जोखा
- साल 2025 के चुनाव में भी किया NDA सरकार बनने का दावा
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में इन दिनों राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि हमारे रहते बिहार में कैसे कोई और सरकार बना लेगा। अब इस पूरे मामले में हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लालू यादव पर निशाना साध है।
हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू प्रसाद के बयान पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने साल 2025 के चुनाव में बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पोस्ट
परम आदरणीय @laluprasadrjd जी
वैसे तो आप कोई भविष्य वक्ता नहीं ही हैं।
लेकिन एक जानकारी रख लिजिए।
वर्ष 2005 में आपके सामने ही बिहार में भाजपा NDA गठबंधन की सरकार बनी।
साल 2010 में तो आपके सामने ही आपका सुपड़ा साफ़ करते हुए भाजपा गठबंधन वाली NDA सरकार बनी।
वर्ष 2014 में तो आपके…
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) February 14, 2025
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा कि 'वैसे तो आप कोई भविष्य वक्ता नहीं ही हैं, लेकिन एक जानकारी रख लिजिए। वर्ष 2005 में आपके सामने ही बिहार में भाजपा NDA गठबंधन की सरकार बनी।
साल 2010 में तो आपके सामने ही आपका सुपड़ा साफ करते हुए भाजपा गठबंधन वाली NDA सरकार बनी। वर्ष 2014 में तो आपके सामने ही केन्द्र में भाजपा NDA सरकार बनी और आजतक बिहार और केंद्र में भाजपा NDA की ही सरकार है और आगे भी रहेगी।
खबरें और भी
वैसे यदि इस बात से जलन हो रही हो तो हमारे खादी मॉल में जलन में काम करने वाला अच्छा लोशन मिलता है आप उपयोग कर सकतें हैं।'
बिहार में डबल इंजन की सरकार में नहीं लग पाई कोई फैक्ट्री : राजद
नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में शुक्रवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जिस उम्मीद से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया उसमें वे पूरी तरह से खरे नहीं उतर रहे।
वर्तमान सरकार अपने शासनकाल में डबल इंजन की सरकार के बावजूद राज्य में कोई फैक्ट्री नहीं लगवा सके। राज्य में अफसर शाही चरम पर है।
.jpg)
राजद नेताओं ने नीतीश सरकार पर बोला हमला।
भ्रष्टाचार का बोलबाला है और बेरोजगारी बिहार के लिए अभिशाप बन चुकी है। इसलिए युवा राष्ट्रीय जनता दल ने आगामी 5 मार्च को मिलर हाई स्कूल मैदान पटना में युवा चौपाल बुलाई है।
बिहार के लोगों ने यह तय कर लिया है आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में युवा मुख्यमंत्री बनाना है। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव की ओर आशा एवं विश्वास भरी निगाह से देख रही है। उन्होंने अल्पकाल के महागठबंधन सरकार में जो विकास की लकीर खींची है। वह दुनिया के सामने हैं।
5 लाख नौकरियां, जातीय जनगणना, आरक्षण का दायरा बढ़ाना, नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देना, तेजस्वी का ऐतिहासिक कार्य है। 2025 के सरकार बनने पर माई-बहन योजना के तहत 2500 प्रतिमाह, विधवा एवं 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति को प्रतिमाह एवं प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री तेजस्वी ही देंगे।
इस मौके पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, बजरंगी कुशवाहा पवन यादव चंदन कुमार विनोद कुमार अनिल कुमार अकेला रुद्राक्ष सिंह अरुण कुमार कौशलेंद्र कुमार सुरेश प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
Bihar Politics: घोड़े पर सवार हुए तेजस्वी, CM नीतीश चल रहे कछुए की चाल; बिहार में पोस्टर पर मचा बवाल