Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या बदलने वाली है बिहार की सियासत? चुनाव से पहले Nitish ने ललन सिंह को दिया बड़ा झटका, कई कारीबियों को भी लगाया ठिकाने

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 08:47 AM (IST)

    Bihar Politics लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के कई नेताओं को झटका दिया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह को ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू सांसद ललन सिंह
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू सांसद ललन सिंह

    HighLights

    1. केसी त्यागी को विशेष तवज्जो
    2. राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ-साथ राजनीतिक सलाहकार भी बनाया

    राज्य ब्यूरो, पटना।  Bihar Political News in Hindi जदयू ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। सूची में 22 लोगों के नाम हैं। पांच सांसदों को पद से मुक्ति मिल गयी है। महत्वपूर्ण यह है कि इस कमेटी में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) को जगह नहीं मिली। उनके कुछ करीबियों को भी किनारे कर दिया गया।

    इनमें हर्षवर्धन सिंह व उत्तर प्रदेश (यूपी) के धनंजय सिंह का नाम प्रमुख है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पिछली बार केसी त्यागी (KC Tyagi) को बहुत अधिक महत्व नहीं दिया गया था। इस बार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उन्हें विशेष महत्व देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर तो रखा ही, साथ ही साथ राजनीतिक सलाहकार का नया पद भी उन्हें दिया।

    वहीं, मंगनी लाल मंडल की जगह राज्यसभा सदस्य व प्रदेश जदयू (JDU) के पूर्व अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंगनी लाल मंडल अब जदयू के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। सांसद डा. आलोक कुमार सुमन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने रहेंगे।

    राष्ट्रीय महासचिव का पद 15 लोगों को

    जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में 15 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। इनमें ज्यादातर नाम ऐसे हैं, जो पहले भी राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे।

    इनमें राज्यसभा सदस्य, रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातिमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सदस्य कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राजमान सिंह तथा इंजीनियर सुनील शामिल हैं।

    खबरें और भी

    पांच सांसदों को पद से मुक्ति

    राष्ट्रीय महासचिव के पद से पांच सांसदों को मुक्ति मिल गयी है। इनमें चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, आरपी मंडल. विजय मांझी, संतोष कुशवाहा व गिरधारी यादव शामिल हैं। इनके बारे में कहा गया कि ये लोग चुनाव लड़ेंगे। इसी वजह से इन्हें पद नहीं दिया गया है।

    इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से हर्षवर्धन सिंह व धनंजय सिंह का नाम भी हटा दिया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन राष्ट्रीय प्रवक्ता बने रहेंगे। वहीं, आधा दर्जन लोगों को राष्ट्रीय सचिव का जिम्मा दिया गया है।

    इस सूची में अधिकतर पुराने नाम हैं। इनमें पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और मो. निसार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार में भाजपा को अपनी पिच पर खेलने के लिए मजबूर करेगी कांग्रेस, फॉर्मूला सेट; इस रणनीति पर काम करेगी पार्टी

    CM नीतीश का बड़ा एक्‍शन! शिक्षा विभाग से हटाए गए चंद्रशेखर, आलोक मेहता होंगे नए शिक्षा मंत्री; तीन मिनिस्‍टर के प्रभार बदले