Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नीतीश कुमार की तारीफ में मदन सहनी ने पढ़े कसीदे, कहा- पिछड़ों को राजनीति की धुरी में लाने का किया ऐतिहासिक काम

    By Dina Nath SahaniEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 07:04 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों को राजनीति ...और पढ़ें

    Bihar Politics: पिछड़ों को राजनीति की धुरी में लाने का किया ऐतिहासिक काम: मदन सहनी। (फाइल फोटो)
    Bihar Politics: पिछड़ों को राजनीति की धुरी में लाने का किया ऐतिहासिक काम: मदन सहनी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पिछड़ों को राजनीति की धुरी में लाने का किया ऐतिहासिक काम: मदन सहनी।
    2. केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल को बताया छलावा।

    राज्य ब्यूरो, पटना: वीआईपी नेता मदन सहनी (VIP leader Madan Sahni) ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की तारीफ में जमकर कसीदे पढे। मदन सहनी (Madan Sahni) ने कहा कि नीतीश कुमार  (CM Nitish Kumar) ने अतिपिछड़ों ( Backward Class) को राजनीति की धुरी में लाने का ऐतिहासिक काम किया है।

    वीआईपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समाज को एकजूट कर राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया है। नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था और सरकारी नौकरियों आदि में आरक्षण देकर जनायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा किया।

    मदन सहनी ने आगे कहा कि बिजली, पानी, सड़क के मामले में बिहार देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह नीतीश कुमार की देन है।

    महिला आरक्षण को बताया छलावा

    महिला आरक्षण विधेयक की चर्चा करते हुए मदन सहनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित कराया है, वह अतिपिछड़ा एवं पिछड़ा समाज के साथ छलावा है।

    उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण विधेयक में अतिपिछड़ा एवं पिछड़ा समाज के लिए आरक्षण प्रतिशत तय कर देती।

    साथ ही, इसे 2024 में ही लागू कर चुनाव कराती। मोदी सरकार की मंशा अघोषित रूप से पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के महिलाओं को संसद पहुंचने से रोकना है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Crime: सेक्सटॉर्शन का शिकार होने से बाल-बाल बची बक्सर की महिला, नौकरी का झांसा देकर ठगों ने की गंदी हरकत

    Buxar-Chausa Fourlane Bypass: 632 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा फोरलेन बाईपास, इन शहरों तक पहुंच होगी आसान

    JDU कार्यालय में 300 से अधिक युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

    राज्य ब्यूरो, पटना: जदयू प्रदेश कार्यालय में रविवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के तीन सौ से अधिक युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

    जदयू की सदस्यता लेने वाले युवाओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी भेंट की।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद ललन सर्राफ, संदय कुमार सिंह, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप व उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धनजी प्रसाद भी इस मौके पर मौजूद थे।

    क्या बोले JDU प्रदेश अध्यक्ष

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि यह खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचार व विकास कार्यों से प्रेरित होकर इतनी बड़ी संख्या में युवा जदयू से जुड़ रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

    ललन सर्राफ ने क्या कहा

    विधान पार्षद ललन सर्राफ ने इस अवसर पर कहा कि आज जो युवा जदयू में शामिल हो रहे वह नीतीश कुमार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को नीचे तक पहुंचाएं।

    जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा फर्जी राष्ट्रवाद की आड़़ मे देश में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है। देश के युवाओं को इनसे सतर्क रहना चाहिए। अंग्रेजों से पांच-पांच बार माफी मांगने वाले को वीर कहकर महिमामंडित किया जा रहा।

    खबरें और भी