Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अभी तो तड़का लगा है, असल भोज तो...' Mukesh Sahani ने अब कार्यकर्ताओं के साथ बनाई मछली; जीत पर किया ऐसा दावा

    Updated: Fri, 31 May 2024 08:42 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव का महासमर अब अपने अंतिम चरण में है। इस बीच महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने अकेले ही चुनाव-प्रचार की बागडोर संभाल रखी है। ...और पढ़ें

    मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई मछली। (फाइल फोटो)
    मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई मछली। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी चुनावी प्रचार की लगातार भागदौड़ के बाद शुक्रवार को पूरी तरह आराम की मुद्रा में रहे। आराम के इन्हीं लम्हों के बीच दरभंगा के एक पार्टी कार्यकर्ता रोहू और कतला मछली लेकर पहुंच गए।

    सहनी ने मछली को बढिय़ा से साफ करवाया और खुद किचन में पहुंच गए। अपनी पसंदीदा मछली को तला और खुद भी खाया और परिवार और कार्यकर्ताओं को भी इस मछली का स्वाद चखाया। इस दौरान, उन्होंने कहा अभी तो तड़का लगा है, असल भोज तो चार जून को होगा।

    तेजस्वी के साथ ताबड़तोड़ रैलियों में जुटे हैं सहनी

    बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके बावजूद सहनी बिहार की सभी 40 सीटों पर पर प्रचार करने पहुंचे।

    उनके साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहते। दोनों नेता प्रतिदिन चार से पांच चुनावी सभाएं करते और शाम को पटना लौटते हैं।

    वायरल हुआ था हेलीकॉप्टर में मछली खाने का वीडियो

    प्रचार अभियान के दौरान दोनों नेताओं ज्यादातर हेलिकॉप्टर में ही भोजन भी करते हैं। उनका हेलिकाप्टर में मछली खाते एक वीडियो भी बहुत वायरल हुआ था।

    बोले- चार जून को होगा असली भोज

    बहरहाल, प्रचार का दौर थमने के बाद सहनी आज आराम के मूड में दिखे। आराम के बीच ही उन्होंने दरभंगा से आई मछली मन से बनाई और फिर उसका स्वाद लिया। दिन भर वे आवास पर ही रहे।

    इस बीच उन्होंने चार जून को असल भोज होने की बात भी कही। पार्टी प्रवक्ता देवज्योति ने बताया कि एक कार्यकर्ता दरभंगा से मछली लेकर आए थे। जिसे सहनी ने खुद पकाया।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 4 जून को रिजल्ट, 1 जून को I.N.D.I.A की बैठक; Tejashwi Yadav ने भी कर ली तैयारी

    KK Pathak ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला! नीतीश सरकार को सौंपा आवेदन; पढ़ें डिपार्टमेंट के अंदर की खबर

    खबरें और भी