Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में सीटों पर तकरार शुरू', विजय सिन्‍हा का तंज- जल्‍द ही सड़क पर आएंगे नजर

    By Edited By: Deepti Mishra
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 08:42 PM (IST)

    भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में विश्‍वास का संकट है। कांग्रेस और वामदलों की मां ...और पढ़ें

    भाजपा नेता विजय सिन्‍हा ने कहा- विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में भरोसे का संकट। फाइल फोटो
    भाजपा नेता विजय सिन्‍हा ने कहा- विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में भरोसे का संकट। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की G-20 सम्‍मेलन पर आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने और पटना लौटने के बाद जदयू के नेताओं संग बैठक करने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में विश्‍वास का संकट है।

    भाजपा नेता विजय सिन्‍हा ने कहा कि कांग्रेस और वामदलों की मांग से सीटों की तकरार सतह पर आ गई है। जल्‍द ही सड़क पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि 13 सितंबर को प्रस्तावित समन्वय समिति की बैठक के बाद बिहार की तरह दूसरे राज्यों में भी सीट बंटवारे पर I.N.D.I.A के घटक दल एक-दूसरे से उलझने वाले हैं।

    भाजपा नेता विजय सिन्‍हा ने कहा कि बिहार में तो कांग्रेस के समक्ष राजद-जदयू शरणागत हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने तो कह भी दिया है कि उनकी पार्टी की सोच नीतीश कुमार की सोच से अलग है। वामदलों के नेता सरकार के निर्णयों की सार्वजनिक आलोचना करते हैं।

    यह भी पढ़ें: CM साहब, बिटिया के नाम जमा कराए थे 85 हजार! पर खाते में एक पैसा नहीं, अधिकारी को देख नीतीश बोले- जै मिलीभगत है

    उन्‍होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद घूम-घूम कर आईएनडीआईए के कार्यक्रम को ऐसे बता रहे, जैसे वे ही इसमें सर्वेसर्वा हैं, जबकि बिहार में ही महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं, लेकिन लालू उनको कम आंकते चलते हैं। उन्‍होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है। साल 2024 में विपक्षी दलों का सफाया तय है।

    खबरें और भी