Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: 'भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे', नीतीश कुमार ने कही थी ये बात; कांग्रेस ने दिलाई याद

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 10:35 PM (IST)

    Bihar Politics News कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर अवसरवादी होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन को धोखा दिया है। वो एक ...और पढ़ें

    'भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे', नीतीश कुमार ने कही थी ये बात; कांग्रेस ने दिलाई याद
    'भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे', नीतीश कुमार ने कही थी ये बात; कांग्रेस ने दिलाई याद

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इंडी गठबंधन छोड़ने के बताए गए कारण व राजद-कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को कांग्रेस ने निराधार बताया है। उन पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का कहना है कि भाजपा से उनकी निकटता की जानकारी सभी को थी।

    पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हरखू झा का कहना है भारतीय राजनीति में नीतीश एक रहस्यपूर्ण व्यक्ति हैं। वे अंत में क्या करेंगे, यह उनके सिवाय और कोई नहीं बता सकता। अपने व्यक्तित्व और अपनी विशेष स्थिति का वे पूरा लाभ उठाना जानते हैं।

    'नीतीश कुमार अवसरवादी हैं'

    वहीं, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि नीतीश की राजनीति सिद्धांतहीन और अवसरवादी है। उन्होंने इंडी गठबंधन से अलग होने के जो कारण बताए हैं, वे हास्यास्पद हैं। उन्हें बताना होगा कि उनके द्वारा व्यक्त उन संकल्पों का क्या हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे।

    'तेजस्वी को भविष्य का नेता क्यों घोषित किया?'

    उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है, उसे सत्ता से बाहर करना है। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जिस राजद को लेकर उन्होंने आरोप लगाया है, उसी राजद के नेता तेजस्वी यादव को उन्होंने भविष्य का नेता क्यों घोषित कर दिया था? कांग्रेस, राजद और वामदलों के बीच बेहतर समझ व समन्वय है। यह बेहतर गठबंधन होगा, जो भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को पराजित करेगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar की नई सरकार में इस दिग्गज नेता को मिला वफादारी का इनाम, अब 'बोनस' पर टिकी है नजर

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश के लिए अचानक कैसे खुल गए भाजपा के दरवाजे? जानिए इसकी 'बैकडोर पॉलिटिक्स'