Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: महागठबंधन में फूट की अटकलें तेज! 'JDU की सीक्रेट मीटिंग' पर RJD ने दिया क्लियर कट जवाब; अब आगे क्या..?

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 07:07 PM (IST)

    बिहार में सियासी अटकलों का दौर जारी है। नीतीश कुमार किसी भी पल बड़ा फैसला ले सकते हैं। राजनीतिक घटनाक्रम पर लालू यादव की पार्टी का भी रिएक्शन आ गया है ...और पढ़ें

    महागठबंधन में फूट की अटकलें तेज! 'JDU की सीक्रेट मीटिंग' पर RJD ने दिया क्लियर कट जवाब; अब आगे क्या..?
    महागठबंधन में फूट की अटकलें तेज! 'JDU की सीक्रेट मीटिंग' पर RJD ने दिया क्लियर कट जवाब; अब आगे क्या..?

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News In Hindi बिहार सियासी उठापटक का दौर जारी है। नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। अमित शाह दिल्ली में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, जदयू नेता केसी त्यागी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। इधर, राजधानी पटना में भी सियासी पारा हाई है।

    खबरें हैं कि नीतीश कुमार जदयू (Nitish Kumar JDU Meeting) के वरिष्ठ नेताओं के साथ सीक्रेट बैठक कर रहे हैं। इस बैठक के बाद बड़ा फैसला हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। राजद ने भी कथित बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा है कहीं कोई बैठक नहीं हो रही है। प्रतिदिन लोग आते-जाते रहते हैं। कार्यक्रम होते रहेंगे।

    'बिहार में सरकार मजबूती से काम कर रही है'

    शक्ति सिंह (Shakti Singh) ने कहा कि बिहार में स्थिति बिल्कुल साफ है। 5 तारीख को सदन भी खुलने वाला है। राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा, जिसपर कैबिनेट की मुहर लग चुकी है। शक्ति सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। युवाओं और किसानों के हित में लगातार काम किया जा रहा है।

    'बीजेपी ऐसी स्थिति पैदा कर रही है'

    उन्होंने आगे कहा कि नौकरी की प्रतिज्ञा नीतीश जी के नेतृत्व में पूरी की गई। देश में बिहार एक मॉडल बन चुका है। राष्ट्रीय जनता दल इस सरकार में मजबूती के साथ नीतीश जी का साथ दे रही है। राजद ने अंगद की तरह पांव गाड़ कर रखा है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ काल्पनिक एजेंडे को स्थापित कर रही है। बीजेपी मीडिया में सियासी उलटफेर की स्थिति पैदा कर रही है। बीजेपी को उससे फायदा कुछ नहीं मिलेगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी जी की लीडरशिप में लगातार विकास किए जा रहे हैं। तेजस्वी जी पूरे कार्यकाल में जो संजीदगी का, सादगी का और एडमिनिस्ट्रेटिव स्किल का परिचय दिया है, यह बात पूरे बिहार की जनता जानती है। तेजस्वी यादव काम करने के लिए जाने जाते हैं। अब जो लोग कयास लगाते हैं लगाने दीजिए।

    रोहिणी यादव के पोस्ट डिलीट करने पर क्या बोले शक्ति सिंह?

    बता दें कि लालू यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा था- अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां।

    इसके बाद दूसरे पोस्ट में लिखा- खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य, विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट। जब पोस्ट पर सियासी बवाल खड़ा हुआ तो इसे डिलीट कर दिया। इस पर शक्ति यादव ने कहा, "जब भी कभी दूसरे संदर्भ में अभिव्यक्ति किसी की आती है और कुछ लोग उसे अलग दृष्टिकोण से उसे परोसने की कोशिश करते हैं, तो स्वभाविक है कि वो चीजें हटा ली जाती हैं।"

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'BJP को यह समझ लेना चाहिए...', बिहार में सियासी हलचल के बीच JDU नेता का बड़ा बयान

    ये भी पढे़ं- Nitish Kumar: नीतीश कुमार फिर मिलाएंगे NDA से हाथ? बिहार विधानसभा में ये है सीटों का गणित