Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'जुबान पर लगाम लगाएं', शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर भड़के Nitish Kumar के विधायक; गुस्से में बोल गए ये बात

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 08:00 PM (IST)

    Bihar News जदयू के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयानों पर आपत्ति जताई है। विधायक ने कहा है कि हमें किसी भी धर्म की आलो ...और पढ़ें

    मंत्री चंद्रशेखर पर भड़के Nitish Kumar के विधायक; गुस्से में बोल गए ये बात (फाइल फोटो)
    मंत्री चंद्रशेखर पर भड़के Nitish Kumar के विधायक; गुस्से में बोल गए ये बात (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जदयू विधायक की सलाह, महागठबंधन के दल भगवान राम की आलोचना से बचें
    2. शिक्षा मंत्री के बारे में कहा- वो अस्वस्थ हैं

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा है कि महागठबंधन के सहयोगी दल भगवान राम की आलोचना से बचें। हिन्दू ही क्यों, किसी भी धार्मिक समूह की भावना आहत करना उचित नहीं है। धर्म, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य-सब अलग-अलग विषय हैं। ये सभी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनमें से किसी के नाम पर भगवान की आलोचना नहीं की जा सकती है।

    गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के धर्म संबंधी वक्तव्यों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अभी उनकी मानसिक बीमारी प्रारंभिक अवस्था में है। किसी मनोविज्ञानी से इलाज हो तो ठीक हो जाएंगे।

    'ऐसे लोग जुबान पर लगाम लगाकर रखें'

    जदयू विधायक ने कहा कि ऐसे लोग जुबान पर लगाम लगाकर रखें। जनता लगाम लगा देगी तो परेशानी होगी। छद्म लोकप्रियता के लिए हम ओछी राजनीति के पक्षधर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हम गर्व से कहते हैं कि राष्ट्रवादी हिन्दू हैं।

    'नीतीश कुमार के साथ हैं'

    जदयू के फिर से राजग में जाने के प्रश्न पर जदयू विधायक ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार स्थिर रहते हैं। दूसरे दल ही उनके पास आते हैं। उन्हें नहीं पता कि जदयू से कौन नया दल जुड़ रहा है। हां, नीतीश कुमार के सभी निर्णयों के हम साथ हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'जूते की माला पहनाएगी जनता, ई चिद्दी-पिद्दी नेता सब...', अपने ही शिक्षा मंत्री पर भड़के Nitish के विधायक; Manish Kashyap का कर दिया सपोर्ट

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'नीतीश जी सर्वगुण संपन्न हैं, मगर...'; RJD नेता के बयान से बढ़ेगी JDU की टेंशन, चूर-चूर हो जाएगा सपना?