यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में स्कूली छुट्टियों पर एक बार फिर महासंग्राम, नीतीश कुमार पर बरसे भाजपा नेता; किया ये दावा
Bihar School Holiday Dispute राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर सोमवार को स्कूलों के लिए जारी अवकाश संबंधित सूची पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प् ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा के दबाव व शिक्षकों के हित में फिर आदेश वापस लेगी सरकार : सम्राट चौधरी
- राज्य सरकार का यह तुगलकी आदेश हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता पर आघात है: विजय सिन्हा
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर सोमवार को स्कूलों के लिए जारी अवकाश संबंधित सूची पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सनातन विरोधी एवं श्रीरामचरित मानस निंदक महागठबंधन सरकार पहले भी भाजपा के दबाव में शिक्षकों के आगे दो बार झुक चुकी है। अब तीसरी बार भी झुकेगी। पांच लाख से अधिक शिक्षक किसी भी सूरत में नीतीश सरकार के इस आदेश को स्वीकार नहीं करेंगे।
नीतीश तुष्टीकरण पर आमादा : विजय सिन्हा
भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि पहले हिंदू त्योहारों पर छुट्टियां कम करने की कोशिश की गई थी। शिक्षकों के साथ भाजपा के खड़े होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विवश होकर आदेश रद्द करना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह तुगलकी आदेश हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता पर आघात है और इसे भी वापस लेना पड़ेगा।
क्या 2024 में नववर्ष, मकर संक्रांति, महाशिवरात्रि, रामनवमी, मजदूर दिवस, वट सावित्रि, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, तीज, अनंत चतुर्दशी, जीवित पुत्रिका व्रत, भैया दूज, गोवर्धन पूजा आदिक पर्व क्या स्कूल में शिक्षक मनाएंगे।
छुट्टियां रद्द करना बहुसंख्यक वर्ग को प्रताड़ित करना है : सिन्हा
रक्षा बंधन, जीवित पुत्रिका व्रत एवं भैया दूज पर अवकाश समाप्त कर तीन लाख से अधिक महिला शिक्षकों के साथ जानबूझ कर बहुसंख्यक वर्ग को प्रताड़ित करना है।
विजय सिन्हा ने कहा कि क्या सरकार का शिक्षा विभाग ईद व बकरीद पर छुट्टियां रद करने का फरमान जारी कर सकता है?
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार अल्पसंख्यकों के त्योहार पर ड्यूटी के समय में बदलाव करती है और कुछ स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी का दिन रविवार की जगह शुक्रवार करती है, जबकि दूसरे धर्म के त्योहार पर सहूलियत देने के बजाय घर छोड़ने को मजबूर करती है। यह तुष्टीकरण बंद करना होगा।
यह भी पढ़ें - बिहार के स्कूलों में जन्माष्टमी, शिवरात्रि की छुट्टी खत्म, ईद-बकरीद की बढ़ी; कई त्योहारों पर बदला गया अवकाश
यह भी पढ़ें - 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे से झल्लाए पप्पू यादव, मधेपुरा की महासभा में माइक पटककर मंच से उतरे