Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: महागठबंधन में राजनीतिक सरगर्मी! JDU दफ्तर पहुंचने के बाद लालू यादव से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 04:26 PM (IST)

    CM Nitish Kumar JDU पदाधिकारियों से कई श्रृंखलाओं में मुलाकात कर चुके CM नीतीश कुमार रविवार को एक बार फिर बिना किसी सूचना के पार्टी प्रदेश कार्यालय पह ...और पढ़ें

    Grand Alliance News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू दफ्तर। (फाइल फोटो)
    Grand Alliance News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू दफ्तर। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू दफ्तर।
    2. पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात।

    राज्य ब्यूरो, पटना: जदयू के पदाधिकारियों से कई श्रृंखलाओं में मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को एक बार फिर बिना किसी सूचना के जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। वह सुबह करीब ग्यारह बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे।

    पार्टी कार्यालय के अपने चैंबर में बैठकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों से बात की। पदाधिकारियों से बात करने के बाद मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के सिलसिले में JDU दफ्तर में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मिले।

    लौटने के दौरान वे राबड़ी देवी के आवास चले गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात करने पहुंचे थे। हालांकि लालू यादव राजगीर गए हुए थे, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई 

    किसी को नहीं थी CM नीतीश के दफ्तर आने की सूचना

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू दफ्तर आने की सूचना किसी को नहीं थी। कुछ दिन पहले भी मु्ख्यमंत्री इसी तरह जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। जदयू दफ्तर पहुंचने के बाद वह पार्टी कार्यालय में बने अपने पुराने कक्ष में जाकर बैठ गए।

    संयोग यह था कि मुख्यमंत्री जिस समय पार्टी कार्यालय पहुंचे उस समय पार्टी कार्यालय मेंं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी व विधान पार्षद रवींद्र सिंह भी मौजूद थे। मुख्यालय के कुछ अन्य पदाधिकारियों की भी मौजूदगी थी।

    पदाधिकारियों से बोले नीतीश- अच्छा हुआ आप लोग...

    मुख्यमंत्री ने इनसे कहा कि यह अच्छा है कि आपलोग यहां उपस्थित है। अपना काम करते रहिए। मुख्यमंत्री के जदयू दफ्तर में पहुंचने की खबर वहां एक कार्यक्रम के सिलसिले में जुटे पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी लग गयी। वे भी मु्ख्यमंत्री से मिलने पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने उनसे भी मुलाकात ली और सक्रिय रहने को कहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: PM मोदी बिहार को आज देंगे दूसरी वंदे भारत की सौगात, हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन

    Bihar: 1542 करोड़ के इन प्रोजेक्ट के जरिए राजधानी पटना का विकास करेगा BUIDCO, बनेंगे 22 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन