Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, भाजयुमो युवा समागम का सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर; बैठक में कई नेता रहे मौजूद

    By Raman ShuklaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 07:13 PM (IST)

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की रविवार को पहली बैठक पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई। इस मौके पर भाजपा के प ...और पढ़ें

    Bihar Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, भाजयुमो युवा समागम का सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर। (फाइल फोटो)
    Bihar Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, भाजयुमो युवा समागम का सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    2. युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की ली बैठक

    राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की रविवार को पहली बैठक पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सम्राट चौधरी ने मोर्चा की ओर से 12 जनवरी को प्रस्तावित भाजयुमो युवा समागम एवं युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।

    साथ ही चौधरी ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का ध्यान संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव तैयारियों की ओर आकृष्ट किया।

    युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारियों पर मार्गदर्शन दिया

    उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राज्यभर में भ्रमण कर युवाओं और शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को एकजुट कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाए।

    चौधरी ने इंटरनेट मीडिया का उपयोग और युवा मोर्चा के आगामी 12 जनवरी को आयोजित युवा समागम एवं युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारियों पर मार्गदर्शन दिया।

    इस मौके पर संगठन महामंत्री भिखूभाई दालसानिया ने युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नव दायित्व की बधाई दी। मोर्चा के अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

    सभी जिलाध्यक्षों से जिला कार्यसमिति एवं मंडल कार्यसमिति का गठन करने और आगामी कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को शुरू करने का अनुरोध किया। बैठक में प्रमुख रूप से मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शशि रंजन और नीरज नवीन उपस्थित रहें।

    यह भी पढ़ें - Bihar Sand Mining: SEIAA की अनुमति मिली तो नदियों से तीन मीटर तक बालू खनन संभव, संशोधित प्रस्‍ताव भेजने के निर्देश

    यह भी पढ़ें - शेखपुरा के पंचायत उप चुनाव में नहीं होगा मतदान, 7 जगहों पर स‍िर्फ एक-एक नामांकन; 9 पदों के लिए कोई उम्‍मीदवार नहीं