विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'बिहार में नहीं खुलेगा I.N.D.I.A का खाता', सम्राट चौधरी ने बता दिया महागठबंधन का भविष्य

Published: Tue, 09 Jan 2024 07:25 PM (IST)

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इंडी गठबंधन पर करारा हमला बोला है। चौधरी ने कहा है कि बिहार ...और पढ़ें

'बिहार में नहीं खुलेगा I.N.D.I.A का खाता', सम्राट चौधरी ने बता दिया महागठबंधन का भविष्य (फाइल फोटो)
'बिहार में नहीं खुलेगा I.N.D.I.A का खाता', सम्राट चौधरी ने बता दिया महागठबंधन का भविष्य (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार में आईएनडीआईए का नहीं खुलेगा खाता : सम्राट चौधरी
  2. विवेकानंद जयंती पर 12 को पटना में युवा समागम का होगा आयोजन, प्रचार रथ हुआ रवाना

राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Choudhary On I.N.D.I.A भाजयुमो की ओर से विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) पर मिलर हाई स्कूल प्रांगण में युवा समागम प्रस्तावित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आयोजन स्थल से प्रचार रथ को रवाना किया।

इस मौके सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं और उनका परिवार भ्रष्टाचारी है। 1996 से लालू व उनका पूरा परिवार सीबीआई व ईडी को झेल रहा है। मुख्यमंत्री रहते लालू ने चारा घोटाला किया, जिसके कई मामले में आज वे सजायफ्ता है।

'सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी'

चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार पिछले लोकसभा चुनाव में राजद का खाता नहीं खुल पाया था, उसी तरह से इस बार आईएनडीआईए में सम्मिलित दलों का बिहार में खाता नहीं खुलने वाला है। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि विवेकानंद जयंती के मौके पर युवा समागम का आयोजन किया गया है, इसमें पूरे प्रदेश से हजारों युवा जुटेंगे। भाजयुमो की ओर से इसकी व्यापक तैयारी की गई है। प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाने वालों में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के साथ सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा आदि प्रमुख थे।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar धीरे-धीरे चढ़ रहे I.N.D.I.A की सीढ़ी! D Raja बोले- वो हमारे टॉप लीडर, चुनाव में उनकी भूमिका...

ये भी पढ़ें- Prashant Kishor ने कहानी के जरि‍ए नीतीश कुमार पर कसा तंज, बेगूसराय में गांव-गांव घूमे; बोले- बिहार में जो राजा है...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।