Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: '...इसलिए पूरे बिहार में मार्मिक घटनाएं घट रही हैं', नीतीश सरकार पर बरसे BJP नेता विजय सिन्हा

    By Raman ShuklaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 09:29 PM (IST)

    Bihar News बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया है। विजय सिन्हा ने कहा कि आज प्रदेश में बालू माफिया ने सरकार से गठजोड़ ...और पढ़ें

    '...इसलिए पूरे बिहार में मार्मिक घटनाएं घट रही हैं', नीतीश सरकार पर बरसे BJP नेता विजय सिन्हा (फाइल फोटो)
    '...इसलिए पूरे बिहार में मार्मिक घटनाएं घट रही हैं', नीतीश सरकार पर बरसे BJP नेता विजय सिन्हा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बालू माफिया अपनी मनमानी कर रहे हैं।
    2. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बालू माफिया ने खनन पदाधिकारियों के साथ हाल मिला लिया है।
    3. विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में आए दिन मार्मिक घटनाएं घट रही हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Vijay Sinha On Nitish Kumar भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने बालू माफिया की मनमानी, नियम-शर्तों की अवहेलना एवं अवैध खनन पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही मनमानी कीमत लोगों से वसूल किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया है।

    सिन्हा ने कहा कि बालू माफिया और खनन पदाधिकारी के मेल से बेतहाशा अवैध खुदाई हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी जांच करानी चाहिए। बालू माफिया सरकार नियम और शर्त्त को अंगूठा दिखा रहे हैं।

    'दो दिन पहले चार बच्चों की मौत हो गई'

    उन्होंने कहा कि दो फीट जगह पर छह से आठ फीट खुदाई कर रहे हैं। मुंगेर के लालदरवाजा में गंगा किनारे गहरी खुदाई कर बालू निकाला गया। उस गड्ढे में बरसात का पानी भरने के कारण दो दिन पहले चार बच्चों की मौत हो गई।

    'बिहार में घट रही मार्मिक घटनाएं'

    विजय सिन्हा ने कहा कि गया जिले के डोभी में भी इसी प्रकार की दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु हो गई। बालू माफिया के अवैध खनन के कारण पूरे बिहार में इस तरह की मार्मिक घटनाएं घट रही हैं। बालू माफिया सत्ता से गठजोड़ के कारण फल फूल रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- 'लालू बने हैं धृतराष्ट्र, तो ललन बनना चाह रहे...', BJP नेता विजय सिन्हा का बड़ा हमला; KK Pathak को भी लिया आड़े हाथ

    ये भी पढ़ें- 'अगर हिम्मत है तो केंद्र सरकार से...', सुशील मोदी का CM नीतीश कुमार को चैलेंज; बोले- तथ्य छिपा कर बात न करें

    खबरें और भी