बिहार में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, कीमतों में 2 रुपये का इजाफा; सुबह से नई दरें लागू
पेट्रोलियम कंपनियों ने बिहार में स्पीड (प्रीमियम) पेट्रोल की कीमत में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिससे यह अब ₹114.14 मिलेगा। नई दरें शुक्रवार सुब ...और पढ़ें

बिहार में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। पेट्रोलियम कंपनियों ने स्पीड (प्रीमियम) पेट्रोल के दाम में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई दरें शुक्रवार सुबह 6:00 बजे से लागू हो जाएंगी। अब यह पेट्रोल 114.14 रुपए मिलेगा।
कंपनियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और परिचालन लागत में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दरें लागू करने की तैयारी पूरी
स्पीड पेट्रोल मुख्य रूप से हाई-परफार्मेंस और प्रीमियम वाहनों में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं पर भी अप्रत्यक्ष असर पड़ने की संभावना है।
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि नई दरें लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है और शुक्रवार सुबह से ही उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमत पर पेट्रोल मिलेगा।