Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar IAS Promotion: बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अफसर बने आईएएस अधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 07:21 PM (IST)

    Bihar Promotion News बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अफसर आईएएस अधिकारी बन गए हैं। कार्मिक एवं लोक शिकायत मंत्रालय ने प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की है। अब ...और पढ़ें

    बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अफसर बने आईएएस अधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
    बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अफसर बने आईएएस अधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अफसरों को मंगलवार को आईएएस में प्रोन्नति मिल गई। आईएएस में प्रोन्नति पाने वालों में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा भी शामिल हैं। कार्मिक एवं लोक शिकायत मंत्रालय ने प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की है। अब सामान्य प्रशासन विभाग इन्हें पदस्थापित किए जाने की अधिसूचना जारी करेगा। जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है उनमें 2020 बैच के 25, वहीं 2021 बैच के 21 तथा 2022 बैच के आठ अधिकारी हैं।

    2020 की रिक्ति पर इन अफसरों को मिला प्रमोशन

    2020 की रिक्ति पर जिन अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति मिली है उनमें सुशील कुमार, किशोरी चौधरी, पुरुषोत्तम पासवान, उज्जवल कुमार सिंह, विनय कुमार राय, नरेश झा, रजनीकांत, शशांक शेखर सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, निर्मल कुमार, शिव कुमार शैव, धीरेंद्र पासवान, अरविंद मंडल, अनिल चौधरी, विश्ननाथ चौधरी, ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, विभूति रंजन चौधरी, नवीन, जयप्रकाश सिंह, आलोक कुमार, मो. मकसूद आलम, अनिमेश पांडेय व सत्यप्रकाश शर्मा हैं।

    2021 की रिक्ति के आधार पर ये बने आईएएस

    2021 की रिक्ति के आधार पर जिन अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति दी गई है उनमें उपेंद्र प्रसाद, अरुणाभ चंद्र वर्मा, गीता सिंह, अरुण कुमार झा, संजय कुमार, नंदकिशोर साह, निशीथ वर्मा, सुधांशु कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, डा. विद्यानंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार-1, पवन कुमार सिन्हा. महावीर प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार, इबरार आलम वअंजुला प्रसाद शामिल हैं।

    2022 की रिक्ति के आधार पर आठ बने आईएएस

    2022 की रिक्ति के आधार पर बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति मिली है। इनमें संजय कुमार, संगीता सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, गौतम पासवान, रंजीत कुमार, कल्पना कुमारी व प्रवीण कुमार शामिल हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Teachers Resign: कस्तूरबा विद्यालय से 14 शिक्षकों ने दिया इस्तीफा, टीचर की 84 में से 35 सीट खाली

    ये भी पढ़ें- सीएम MP का सियासत बिहार में! उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का RJD पर निशाना, कहा- लालू यादव के अलावा...