Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Rain Forecast: खुशखबरी! बिहार में इस दिन बदलेगी मौसम की रंगत, इन जिलों में बारिश के आसार

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 08:44 PM (GMT+05:30)

    Bihar Rain Forecast मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की ...और पढ़ें

    खुशखबरी! बिहार में इस दिन बदलेगी मौसम की रंगत, इन जिलों में बारिश के आसार
    खुशखबरी! बिहार में इस दिन बदलेगी मौसम की रंगत, इन जिलों में बारिश के आसार

    HighLights

    1. तीन दिनों बाद बदलेगा मौसम का तेवर, छिटपुट वर्षा के आसार
    2. दक्षिण-पश्चिम मानसून को तीन से चार दिनों में आगे बढ़ने की संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Monsoon 2024 राजधानी समेत प्रदेश में भीषण लू व गर्मी का प्रभाव अगले तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव आने के साथ जहां एक ओर तापमान में गिरावट आएगी तो दूसरी ओर पटना सहित सभी जिलों में छिटपुट वर्षा से लोगों को राहत मिलेगी।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे की ओर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, विभाग की ओर से मानसून आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

    वहीं, दूसरी ओर पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्व पश्चिम द्रोणिका बिहार व उप हिमालय पश्चिम बंगाल और असम होते हुए नागलैंड के ऊपर बना है। इनके प्रभाव से 14 से 18 जून तक उत्तरी भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    16-18 जून को बारिश के आसार

    वहीं, 16-18 जून के मध्य राजधानी समेत दक्षिणी भागों में वर्षा के आसार जताए गए हैं। बुधवार को पटना, गया, अरवल, औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, बेगूसराय के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई जबकि शेष भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    तापमान में गिरावट आने के बावजूद 42 डिग्री के ऊपर दक्षिणी भागों का तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित दक्षिणी भागों में सुबह से देर रात तक गर्म पछुआ का प्रवाह जारी रहा। सूर्य के तल्ख तेवर और शुष्क हवा से लोग परेशान रहे। लोगों के साथ पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। छांव की तलाश लोग जहां सड़कों पर भटकते नजर आए तो दूसरी ओर छाता और सूती गमछा लोगों का सहारा बना हुआ है।

    सात दिनों में पटना का तापमान

    • 12 जून - 42.2 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
    • 11 जून - 42.7
    • 10 जून - 41.7
    • नौ जून - 43.5
    • आठ जून - 43.0
    • सात जून - 41.9

    ये भी पढ़ें- EPFO Claim: क्लेम सेटलमेंट को लेकर ईपीएफओ का बड़ा फैसला, सिर्फ 3 से 4 दिनों में आ जाएगी राशि; पढ़ें पूरी डिटेल

    ये भी पढ़ें- KK Pathak: उधर छुट्टी मना रहे केके पाठक, इधर नए ACS ने पलट दिया उनका 'ऑर्डर'; शिक्षा विभाग में खलबली