विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानी घटा, खतरा नहीं टला: बिहार में गंगा लाल निशान से 1.38 तो पुनपुन 1.80 मीटर ऊपर

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:29 PM (IST)

गंगा, सोन और पुनपुन नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है, लेकिन ये अभी भी खतरे के निशान से ऊपर ...और पढ़ें

हाथीदह में गंगा खतरे से 1.41 मीटर ऊपर

हाथीदह में गंगा खतरे से 1.41 मीटर ऊपर

HighLights

  1. नदियों का जलस्तर घट रहा, पर खतरे के निशान से ऊपर।

  2. पुनपुन श्रीपालपुर में लाल निशान से 1.80 मीटर ऊपर।

  3. गंगा गांधी घाट पर खतरे के निशान से 1.38 मीटर ऊपर।

जागरण संवाददाता, पटना। गंगा, सोन और पुनपुन के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गुरुवार को गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 48.60 मीटर से 1.38 मीटर ऊपर 49.98 मीटर दर्ज किया गया।

मनेर में गंगा 52.90 मीटर पर रही, जो खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर अधिक है। दीघा घाट पर भी गंगा 51.14 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 50.45 मीटर से 69 सेंटीमीटर ऊपर है।

पुनपुन के तेवर अब भी तल्ख, श्रीपालपुर में लाल निशान से 1.80 मीटर ऊपर

पुनपुन के तेवर अब भी खतरनाक बने हुए हैं। श्रीपालपुर में इसका जलस्तर 52.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.60 मीटर से 1.80 मीटर अधिक है।

हालांकि, यहां भी जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। दूसरी ओर कोइलवर में सोन नदी 53.24 मीटर पर पहुंच गई है और यहां भी पानी घट रहा है।

बाढ़ प्रमंडल जलस्तर में कमी के बावजूद प्रयागराज समेत ऊपरी इलाकों से आने वाले जलप्रवाह और स्थानीय जलनिकासी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार पटना शहरी सुरक्षा दीवार के सभी हिस्से सुरक्षित हैं। किसी प्रमुख तटबंध या शहरी सुरक्षा दीवार पर कटाव की सूचना नहीं है।

हाथीदह में गंगा खतरे से 1.41 मीटर ऊपर, पूर्वी पटना पर नजर

हाथीदह में गंगा का जलस्तर 43.17 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से 1.41 मीटर ऊपर है। हालांकि यहां भी पानी घट रहा है।

जलस्तर में गिरावट राहत की बात है, लेकिन नदी के लाल निशान से ऊपर बहने के कारण संवेदनशील इलाकों में निगरानी जारी है।

मनेर में गंगा 52.90 मीटर पर है, जबकि खतरे का निशान 52 मीटर है। यहां जलस्तर 90 सेंटीमीटर ऊपर है। दीघा घाट पर गंगा 51.14 मीटर पर है और खतरे के निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

पानी उतरने लगा, लेकिन खतरे की घंटी अभी कायम

पुनपुन-श्रीपालपुर में जलस्तर 52.40 मीटर है और खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर है। गांधी घाट पर गंगा 49.98 मीटर पर है, जो लाल निशान से 1.38 मीटर अधिक है। हाथीदह में गंगा 43.17 मीटर पर है और खतरे के निशान से 1.41 मीटर ऊपर बह रही है।

जलस्तर में लगातार गिरावट से फिलहाल राहत के संकेत हैं, लेकिन नदियों के लाल निशान से ऊपर रहने के कारण खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की नजर जलस्तर के साथ-साथ तटबंधों, सुरक्षा दीवारों और जलनिकासी व्यवस्था पर बनी हुई है।

खतरे की घंटी

पुनपुन सबसे ऊपर: श्रीपालपुर में जलस्तर खतरे के निशान से 180 सेमी अधिक।
गांधी घाट: गंगा का जलस्तर लाल निशान से 138 सेमी ऊपर।
हाथीदह: गंगा खतरे के निशान से 141 सेमी ऊपर, पूर्वी पटना के लिए निगरानी जरूरी।