Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सक्षमता परीक्षा 2 पास कर चुके शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सैलरी को लेकर शिक्षा विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 01:14 PM (IST)

    बिहार में द्वितीय सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 65716 विशिष्ट शिक्षकों का वेतन जल्द जारी होगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को प्रान नंबर आ ...और पढ़ें

    द्वितीय सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन
    द्वितीय सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

    HighLights

    1. शिक्षा विभाग ने आवश्यक कदम उठाने को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया निर्देश
    2. द्वितीय सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 65,716 विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान जल्द होगा

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Teacher News: राज्य में द्वितीय सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 65,716 विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान जल्द शुरू होगा। वेतन भुगतान के पहले उन्हें प्रान नंबर का आवंटन होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने द्वितीय सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों के प्रान नंबर आवंटन एवं वेतन भुगतान की कार्रवाई के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।

    स्थानीय निकाय नियमावली, 2020 के तहत होगा वेतन भुगतान

    निर्देश में कहा गया है कि विशिष्ट शिक्षकों को स्थानीय निकाय नियमावली, 2020 के तहत उन्हें प्रदान किए गए पूर्ण वेतन संरक्षण प्राप्त करेंगे। इसके अलावा इस नियमावली के प्रभावी होने पर उनका वेतन फिटमेंट मैट्रिक्स के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता और शहरी परिवहन भत्ता सहित शामिल है।

    शिक्षा विभाग के संशोधित प्रविधान के आलोक में नियुक्त विद्यालय अध्यापकों को न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) से आच्छादित किया गया है। ऐसे में विशिष्ट शिक्षकों को भी न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) से आच्छादित किया जाना है। इसके लिए उनके पास प्रान नंबर होना आवश्यक है।

    ऑनलाइन भरी जाएगी सभी जानकारी

    न्यू पेंशन स्कीम कर्मियों को ओपीजीएम एवं ई-एनपीएस के माध्यम से प्रान नंबर आवंटन की सुविधा उपलब्ध है। ई-एनपीएस की व्यवस्था पूरी तरह पेपरलेस है एवं इसमें अभिदाता द्वारा सभी सूचनाओं को अपने स्तर से ऑनलाइन भरा जाएगा तथा नोडल पदाधिकारी के सत्यापन एवं स्वीकृति के पश्चात प्रान नंबर आवंटित हो जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bihar Teacher News: 51 हजार शिक्षकों को लेकर आ गया नया अपडेट, अगले सप्ताह मिलेगी पोस्टिंग; जारी हुई गाइडलाइन

    Bihar News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का बड़ा एलान, अगले हफ्ते तक टीआरई-3 शिक्षकों के पोस्टिंग ऑर्डर होंगे जारी