यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में तैयार होंगी नई कंप्यूटर लैब, हर रोज लगेगी एक क्लास
बिहार के सरकारी स्कूलों में नई कंप्यूटर लैब तैयार की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 6 एजेंसियों को ठेका दिया है। एजेंसी को हाई स्कूल में 20 और मिडिल ...और पढ़ें

HighLights
- अगले महीने से हर दिन स्कूलों में लगेगी कंप्यूटर क्लास
- पटना के 28 स्कूलों में तैयार की गई आईसीटी लैब
- राज्य के 4707 सरकारी विद्यालयों में प्रथम चरण में तैयार होगी आईसीटी लैब
पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Government School News राज्य के 4707 सरकारी विद्यालयों में प्रथम चरण में आईसीटी (कंप्यूटर) लैब तैयार की जाएंगी। प्रथम चरण में पटना जिले में 175 स्कूलों में आईसीटी लैब तैयार होंगी। इनमें से 109 में स्कूलों में कंप्यूटर लगाने के लिए छह एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें अब तक 28 स्कूलों में कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं।
इससे पहले भी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लगाए गए थे। ठीक से देखभाल नहीं होने के कारण ये कबाड़ बन गए, जिनको शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर कबाड़ के भाव बेचना पड़ा। लेकिन इस बार से कंप्यूटर की देखभाल के लिए एजेंसी की ओर से ऑपरेटर रखने की व्यवस्था की गई है।
हाई स्कूल में 20 और मध्य विद्यालय स्कूल में 10 कंप्यूटर लगेंगे
एजेंसी को हाई स्कूल में 20 और मिडिल स्कूल में 10 कंप्यूटर लगाने हैं। पटना जिले में 175 सरकारी विद्यालयों में कुल 2780 कंप्यूटर लगाया जाने हैं। सितंबर महीने से ही सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लगाया जा रहे हैं। अक्टूबर के अंत तक एजेंसी को कंप्यूटर लैब लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आइसीटी लैब तैयार होने के बाद हर दिन एक कक्षा कंप्यूटर की होगी। कंप्यूटर क्लास की लिए प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया जाएगा। शिक्षकों के लिए अलग से कंप्यूटर की क्लास आयोजित की जाएगी।