Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Pakistan Tension: आंतरिक सुरक्षा को लेकर बिहार में 24 घंटे अलर्ट, सीमावर्ती जिलों पर कड़ी नजर

    Updated: Fri, 09 May 2025 08:23 PM (IST)

    बिहार में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए आंतरिक सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य सचिव ने सीमावर्ती जिलों पर विशेष निगरानी रखने क ...और पढ़ें

    आंतरिक सुरक्षा को लेकर बिहार में 24 घंटे अलर्ट, सीमावर्ती जिलों पर कड़ी नजर
    आंतरिक सुरक्षा को लेकर बिहार में 24 घंटे अलर्ट, सीमावर्ती जिलों पर कड़ी नजर

    HighLights

    1. आंतरिक सुरक्षा को ले 24 घंटे अलर्ट
    2. सीमावर्ती जिलों पर कड़ी नजर
    3. सिविल डिफेंस का बनेगा डिजिटल पोर्टल

    राज्य ब्यूरो, पटना। भारत-पाकिस्तान में जारी तनातनी के बीच बिहार भी पूरी तरह सुरक्षा अलर्ट पर है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ सभी महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

    इसमें पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीपी) के माध्यम से सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया। मुख्य सचिव ने पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिया कि आंतरिक सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें। सीमावर्ती जिलों पर कड़ी नजर रखी जाए।

    बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार, भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर आंतरिक सुरक्षा की दिशा में विशेष सतर्कता बरत रही है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डा, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की हर इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा व नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास करें।

    सिविल डिफेंस का बनेगा डिजिटल पोर्टल:

    मुख्य सचिव ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य से सिविल डिफेंस के द्वारा डिजिटल पोर्टल बनाया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा के इच्छुक युवा इस पोर्टल के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर भी 24×7 निगरानी करते हुए साइबर पेट्रोलिंग की उचित व्यवस्था की जाए।

    फेसबुक, एक्स, यूट्यूब आदि पर फैलाए जा रहे अफवाहों, प्रोपगेंडा, आपत्तिजनक वीडियो पर कड़ी नजर रखते हुए त्वरित खंडन किया जाए। इसके साथ ही जेल में बंद कैदियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए।

    बैठक में विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार चौधरी, नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक परेश सक्सेना, अपर निदेशक (आइबी), एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज दाराद, गृह सचिव प्रणव कुमार, विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- India Pakistan Conflict: सीमा पर तनाव के बीच बाजार का माहौल बदला, गोल्ड में बढ़ेगी तेजी

    ये भी पढ़ें- बांग्लादेश और नेपाल बॉर्डर पर 2 दिनों में 13 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट घोषित