Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, 9350 मेगावाट पर पहुंचा पीक लोड

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 01:38 AM (IST)

    बिहार में बिजली खपत का नया रिकॉर्ड बना है, शनिवार को पीक लोड 9350 मेगावाट पर पहुंच गया। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. बिहार में बिजली खपत का नया रिकॉर्ड 9350 मेगावाट।

    2. घरेलू, औद्योगिक, कृषि क्षेत्रों में बढ़ी बिजली की मांग।

    3. राज्य में ऊर्जा क्षेत्र का निरंतर विस्तार और आधुनिकीकरण।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बिजली खपत का नया रिकॉर्ड बन गया है। शनिवार को रात 8.28 बजे पीके लोड 9350 मेगावाट पर पहुंच गया। शुक्रवार को रात 10.58 बजे पीक डिमांड 9155 मेगावाट पर पहुंच गया था।

    बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक, शहरी एवं कृषि क्षेत्रों में भी बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है।

    नए उद्योगों की स्थापना, शहरों का विस्तार, वाणिज्यिक गतिविधियों में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र में सिंचाई के लिए विद्युत आधारित संसाधनों के बढ़ते उपयोग के कारण बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत सुविधाओं के व्यापक विस्तार और जीवन स्तर में सुधार से घरेलू उपभोग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की हुई है।

    एक दशक पहले जहां राज्य की अधिकतम मांग लगभग 1,800 मेगावाट थी, वहीं अब यह बढ़कर 9,100 मेगावाट से अधिक हो चुकी है। राज्य में ट्रांसमिशन लाइन, ग्रिड उपकेंद्र, पावर ट्रांसफार्मर तथा वितरण नेटवर्क की क्षमता में निरंतर वृद्धि की गई है।

    आधुनिक रियल-टाइम मॉनीटरिंग, प्रभावी लोड मैनेजमेंट और सतत तकनीकी निगरानी के माध्यम से उच्चतम मांग के समय भी ग्रिड की स्थिरता बनाए रखी जा रही है।

    बिहार दिखा रहा देश को नई दिशा

    ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि राज्य में बढ़ती बिजली की मांग तेजी से हो रहे चहुंमुखी विकास का परिचायक है। बिहार बिजली के क्षेत्र में पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा है।

    सरकार लोगों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी प्रतिबद्धता के अनुपालन में ऊर्जा विभाग लगातार प्रयासरत है।

    ऊर्जा विभाग के सचिव सह सीएमडी, बिहार स्टेट पावर हाेल्डिंग कंपनी अजय यादव ने कहा कि राज्य में बिजली की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रांसमिशन एवं वितरण नेटवर्क का लगातार विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों पर आधारित ग्रिड प्रबंधन, क्षमता वृद्धि तथा रियल-टाइम मॉनीटरिंग के कारण बिहार लगातार रिकॉर्ड पीक डिमांड का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- बिहार बिजली सेवाएं 12 घंटे बंद, ऑनलाइन बिल भुगतान और रिचार्ज नहीं होगा

    खबरें और भी