Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: पार्षद सुचिता के पति नीलेश मुखिया पर हमला करने वाला शूटर गिरफ्तार, तीन साथी अब भी फरार

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 01:02 PM (IST)

    Bihar News 31 जुलाई की सुबह पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में कुर्जी मोड़ के नजदीक साईं मंदिर जाने वाली सड़क पर चार बदमाशों ने नीलेश मुखिया पर गोलियों की बौ ...और पढ़ें

    Bihar: पार्षद पति नीलेश मुखिया पर हमला करने वाला शूटर गिरफ्तार, तीन साथी अब भी फरार
    Bihar: पार्षद पति नीलेश मुखिया पर हमला करने वाला शूटर गिरफ्तार, तीन साथी अब भी फरार

    जागरण संवाददाता, पटना : नगर निगम के वार्ड 22 की पार्षद सुचिता सिंह के पति नीलेश कुमार उर्फ नीलेश मुखिया पर गोलियां बरसाने वाला एक शूटर उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    हालांकि, उसके तीन साथी अब भी फरार हैं। शनिवार की देर रात पटना पुलिस उसे सड़क मार्ग से पटना लेकर लौट आई है। वह मूलरूप से बिहारशरीफ का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    संभव है कि रविवार को पुलिस उद्भेदन कर सकती है। सूत्रों की मानें तो एक और शूटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली रवाना हो चुकी हैं।

    दो गिरोह ने मिल कर रची थी साजिश

    अब तक की जांच में पुलिस को मालूम हुआ है कि दो गिरोह ने मिल कर नीलेश की हत्या की सुपारी दी थी। हालांकि, गिरफ्त में आए ने शूटर ने साजिशकर्ता और सुपारी देने वाले की जानकारी नहीं दी है।

    उसका कहना है कि वारदात में शामिल रहे तीन अन्य शूटरों में से एक ही साजिशकर्ता को पहचानता है। उसी ने रुपये लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने पटना सिटी से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था। वह इटावा से दबोचे गए शूटर के संपर्क में था। उसी से पूछताछ के बाद पुलिस को पहली सफलता मिली।

    क्या है मामला?

    31 जुलाई की सुबह पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में कुर्जी मोड़ के नजदीक साईं मंदिर जाने वाली सड़क पर चार बदमाशों ने नीलेश मुखिया पर गोलियों की बौछार कर दी थी। उन्हें सात गोलियां लगी थी। फिलहाल, उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है।