विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर की पॉलिटिकल पावर हुई डबल, जन सुराज अभियान से जुड़े दिग्गज समाजवादी नेता

Published: Tue, 27 Aug 2024 05:16 PM (IST)

प्रशांत किशोर की पावर लगातार बढ़ती जा रही है। समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव जन सुराज ...और पढ़ें

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ जुड़े देवेंद्र प्रसाद।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ जुड़े देवेंद्र प्रसाद।

राज्य ब्यूरो, पटना। समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव मंगलवार को जन सुराज अभियान से जुड़ गए। इसके सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की उपस्थिति में आयोजित समारोह में उन्होंने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि समाजवादी और जेपी आंदोलन से जो ताकतें अर्जित की गईं थीं, वह गलत हाथों में चली गई हैं। बिहार में गरीबी, पिछड़ापन, बेरोजगारी, शिक्षा की बदहाली और पलायन की समस्या कायम है।

देवेंद्र प्रसाद बोले, किसान और मजदूर पहले से अधिक खराब जीवन जी रहे हैं। मुखौटाधारी समाजवादियों का एकमात्र लक्ष्य सत्ता हासिल करना और किसी भी तरह सत्ता में बने रहना है।

'प्रशांत किशोर के जनसंवाद से उत्पन्न हुई जन जागृति'

उन्होंने कहा कि सामाजिक विषमता में थोड़ी कमी आई है, लेकिन आर्थिक विषमता बढ़ गई है। यादव ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर के जनसंवाद और पदयात्रा जन जागृति उत्पन्न हुई है। उन्होंने बेहतर बिहार बनाने का नारा दिया है। यह मूल रूप से समाजवादी कार्यक्रम है।

'यह लोहिया और गांधी की राह'

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले कि यह लोहिया और गांधी की राह है। सिद्धांत के साथ राजनीति का मतलब यह है कि आबादी के हिसाब से सत्ता में भागीदारी होनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि जन सुराज अभियान में इसे प्राथमिकता मिलेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पूरी निष्ठा से इस अभियान से जुड़ रहे हैं। इससे बिहार की राजनीति की नई दिशा भी तय होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।