Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निकला करोड़पति; पटना में एक साथ 3 ठिकानों पर छापामारी, लाखों की नकदी बरामद

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:05 AM (IST)

    बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने शहरी विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार पर आय से अधिक संप ...और पढ़ें

    राजीव कुमार के घर पर छापा। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    राजीव कुमार के घर पर छापा। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने नगर विकास एवं आवास विभाग में कार्यपालक अभियंता (मैकेनिकल) राजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की।

    समाचार लिखे जाने तक राजीव कुमार के ठिकानों से साढ़े सात लाख रुपये की नकदी बरामद होने के साथ दो अचल संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। एसवीयू पहले से ही कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

    पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद इनके खिलाफ आय से अधिक एक करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा किया गया। आरोप है कि यह संपत्ति उन्होंने पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से अर्जित की थी।

    मामला दर्ज होने के बाद पटना स्थित निगरानी के विशेष कोर्ट से तलाशी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद एसवीयू की टीम ने शनिवार को पटना में एक साथ इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की।

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपी के घर से सात लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा दो अचल संपत्तियों, पटना में रामनगरी रोड स्थित गृहम अपार्टमेंट, वेस्ट ब्लाक, फ्लैट नंबर बी-202 तथा खगौल रोड, दानापुर स्थित लैंडमार्क गोल्ड, फ्लैट नंबर 807 से जुड़े दस्तावेज भी मिले, जिनकी जांच की जा रही है।

    अधिकारियों का मानना है कि आगे की जांच में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    विशेष निगरानी इकाई भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है। महज डेढ़ महीने में एसवीयू ने तीन बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसा है।

    यह भी पढ़ें- पटना में 50 हजार रिश्वत लेते आईसीडीएस डीपीओ अनीता कुमारी गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में श्वेता मिश्रा की FIR बहाल कराने सुप्रीम कोर्ट जाएगी एसवीयू

    खबरें और भी