Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Teacher Recruitment: नवनियुक्त शिक्षक ध्यान दें... इन दो दस्तावेजों के बिना गांधी मैदान में नहीं मिलेगी एंट्री

    By Dina Nath SahaniEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 04:40 PM (GMT+05:30)

    दो नवंबर यानी कल गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 25000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। जिन नवनियुक्त शिक्षकों को दो नवंबर को गांधी मैदान ...और पढ़ें

    बिहार शिक्षक भर्ती पर ताजा अपडेट (जागरण)
    बिहार शिक्षक भर्ती पर ताजा अपडेट (जागरण)

    HighLights

    1. नवनियुक्त शिक्षक दो दस्तावेजों का साथ लेकर ही जाएं गांधी मैदान।
    2. जो दस्तावेज लेकर नहीं जाएंगे उन्हें नहीं गांधी मैदान में नहीं मिलेगी एंट्री।

    राज्य ब्यूरो, पटना। दो नवंबर को जिन नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र लेना है, उन्हें गांधी मैदान में दो दस्तावेजों के साथ ही एंट्री मिलेगी। अगर ये दो दस्तावेज साथ में नहीं होंगे तो प्रवेश नहीं मिलेगा। 

    दरअसल, दो नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित विद्यालय अध्यापक समारोह में आने वाले नवनियुक्त शिक्षकों को प्रवेश उनके औपबंधिक नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड से ही मिलेगा।

    इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से शनिवार को भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिले को छोड़कर शेष सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है।

    औपबंधिक नियुक्ति पत्र तथा आधार कार्ड के बिना नो एंट्री

    इसमें कहा गया है कि समारोह में आने वाले शिक्षकों को संबंधित आदेश के बारे में अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि जो भी विद्यालय अध्यापक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में उपस्थित होंगे, वे अपना औपबंधिक नियुक्ति पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य रूप से अपने साथ लाएं। इसके बिना गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। 

    शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर बड़ी खबर

    बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल में पोस्टिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने बता दिया है कि अधिकांश शिक्षकों की पोस्टिंग कहां होगी? किस जगह को दी जाएगी प्राथमिकता? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


    यह भी पढ़ें:

    BPSC Toppers Interview: अमन आनंद ने कही चौंकाने वाली बात, बीपीएससी टॉपर्स ने जागरण से की बातचीत, साझा कि‍ए अनुभव

    Chhath Puja 2023: ड्रोन से बड़े 'छठ' घाटों की होगी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था व सुचारू यातायात प्रबंध के दिए निर्देश

    खबरें और भी