पीएम स्वनिधि योजना: बिहार में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को बिना गारंटी मिलेगा लोन, सरकार नियुक्त करेगी एजेंसी
बिहार सरकार PM SVANidhi के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक पेशेवर एजेंसी नियुक्त करेगी। यह एजेंसी पात्र रेहड़ी-पटरी दुकानदारों तक योजना का लाभ पहुंचाने ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
सरकार पीएम स्वनिधि योजना के लिए एजेंसी नियुक्त करेगी।
एजेंसी पात्र लाभार्थियों की पहचान और ऋण में मदद करेगी।
रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। योजना के संचालन, निगरानी और लाभार्थियों तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए एक पेशेवर एजेंसी के चयन नियुक्त होगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस दिशा में पहल करते हुए पात्र परामर्शदाता संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य शहरों में रेहड़ी, ठेला, खोमचा और फुटपाथ पर छोटे स्तर पर कारोबार करने वाले दुकानदारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
सूत्रों की माने तो योजना का लाभ अभी भी बड़ी संख्या में पात्र रेहड़ी-पटरी दुकानदारों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है। लिहाजा एजेंसी नियुक्त करने की पहल की जा रही है।
योजना का लाभ दिलाने में मदद करेगी एजेंसी
एजेंसी पात्र लाभार्थियों की पहचान, आवेदन प्रक्रिया में सहायता, ऋण स्वीकृति में तेजी, प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने तथा योजना की नियमित निगरानी जैसे कार्य करेगी।
इससे अधिक से अधिक छोटे दुकानदार योजना से जुड़ सकेंगे। कोशिश होगी पीएम स्वनिधि योजना का लाभ राज्य के अधिक से अधिक रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों तक पहुंचे।
निविदा से जुड़े दस्तावेज ई-निविदा पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक एजेंसियां 5 अगस्त तक अपने तकनीकी प्रस्ताव ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। यहां बता दें कि योजना के तहत बिना किसी गारंटी के आसान शर्तों पर कार्यशील पूंजी ऋण दिया जाता है, जिससे छोटे कारोबारी अपना व्यवसाय आगे बढ़ा सकें।