Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Transfer News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 76 अफसरों का तबादला, इन जिलों में तैनात किए नए उप विकास आयुक्त

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 07:29 PM (GMT+05:30)

    बिहार प्रशासनिक सेवा के 76 अफसरों को सोमवार को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी। दो जिले में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को तथा एक जिले खगड़िया में भारतीय ...और पढ़ें

    बिहार प्रशासनिक सेवा के 76 अफसरों का तबादला, इन जिलों में तैनात किए नए उप विकास आयुक्त
    बिहार प्रशासनिक सेवा के 76 अफसरों का तबादला, इन जिलों में तैनात किए नए उप विकास आयुक्त

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 76 अफसरों को सोमवार को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी। दो जिले में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को तथा एक जिले खगड़िया में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, 18 अनुमंडलों में नए एसडीओ को पदस्थापित किया गया है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।

    इन जिलों में नए उप विकास आयुक्त

    • अररिया के जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय कुमार बने जहानाबाद के उप विकास आयुक्त
    • बक्सर के जिला पंचायती राज अधिकारी ज्ञान प्रकाश बने कैमूर के उप विकास आयुक्त
    • पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीति को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है

    इन अनुमंडलों में नए एसडीओ

    1. भूमि सुधार उप समाहर्ता, सोनपुर, सुनंदा कुमारी बनीं एसडीओ गोगरी

    2. अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण, पदाधिकारी, गया सदर, संतोष कुमार बने एसडीओ मधेपुरा सदर

    3. सहायक निदेशक, बिपार्ड, अविनाश कुमार बने एसडीओ बांका

    4. वरीय उप समाहर्ता, गया, संतन कुमार सिंह बने एसडीओ , औरंगाबाद, सदर

    5. कृषि विभाग में ओएसडी के रूप में तैनात, राकेश कुमार बने एसडीओ डुमरांव

    6. भूमि सुधार उप समाहर्ता, हवेली खड़गपुर, ललित राही बने एसडीओ, बेलसंड

    7. बेलसंड की एसडीओ शिवानी शुभम बनीं एसडीओ, चकिया

    8. अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, छपरा, प्रमोद कुमार को एसडीओ, मंझौल,

    9. भूमि सुधार उप समाहर्ता, मधुबनी, अनिकेत कुमार को एसडीओ, अररिया, सदर

    10. भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा, चंद्रकिशोर सिंह को एसडीओ, बनमनखी

    11. कृषि विभाग में विशेष कार्य अधिकारी , राहुल सिन्हा को एसडीओ शेखपुरा

    12. भूमि सुधार उप समाहर्ता, मसौढ़ी, अमित कुमार पटेल को एसडीओ, मसौढी

    13. पटना में वरीय उप समाहर्ता , विकास पांडेय को एसडीओ, शाहपुर, पटोरी

    14. भूमि सुधार उप समाहर्ता, दलसिंहसराय, अविनाश कुणाल को एसडीओ, शिवहर

    15. अनिल कुमारस वरीय उप समाहर्ता, पटना को एसडीओ, महाराजगंज

    16. मु्ख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी, विकास कुमार को एसडीओ, जहानाबाद

    17. अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शाहपुर पटोरी, अनिल कुमार को एसडीओ, पीरो

    18. वरीय उप समाहर्ता, पटना अमनप्रीत सिंह को एसडीओ, पालीगंज

    ये भी पढ़ें- Bihar Police Transfer: नीतीश सरकार एक्शन में! DSP रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला, नोटिफिकेशन जारी

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव को सम्राट चौधरी ने दिया ओपन चैलेंज, 'मोदी के परिवार' पर छिड़ा सियासी संग्राम