विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में ट्रांसजेंडर को मिलेगा पहचान पत्र, रोजगार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी देगी सरकार

Published: Wed, 29 Jul 2026 08:14 PM (IST)

बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में ट्रांसजेंडर पहचान पत्र, रोजगार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण पर चर्चा हुई। ...और पढ़ें

समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता

समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता

HighLights

  1. ट्रांसजेंडर पहचान पत्र और सरकारी नौकरियों में आरक्षण पर चर्चा।

  2. मंत्री ने जायज मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन।

  3. किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक अब हर तीन महीने पर होगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में ट्रांसजेंडर पहचान पत्र के निर्बाध निर्गमन, रोजगार एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण, किन्नर कल्याण बोर्ड के लिए स्थायी कार्यालय, विभाग और बोर्ड के बीच समन्वय के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति, विभागीय वेबसाइट पर बोर्ड सदस्यों का विवरण उपलब्ध कराने और सदस्यों के लिए उचित मानदेय निर्धारित करने पर चर्चा हुई।

इस मौके पर मंत्री ने भरोसा दिया कि ट्रांसजेंडर समुदाय की सभी जायज मांगों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जाे मुद्दे मुख्यमंत्री के स्तर का है उसे उनके सामने लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक अब प्रत्येक तीन महीने पर आयोजित की जाएग, ताकि समुदाय से जुड़े मुद्दों की नियमित समीक्षा और तुरंत समाधान किया जा सके।

बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय की एक सदस्य ने कौशल विकास मिशन के तहत निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस पहल ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।