यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: दिवाली से पहले शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, सैलरी के लिए जारी हुए 125 करोड़ 75 लाख
Bihar राज्य सरकार ने दिवाली से पहले विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को अक्टूबर को वेतन भुगतान करने हेतु 125 करोड़ 75 लाख 38 हजार रुपये जारी ...और पढ़ें

HighLights
- दिवाली से पहले वेतन करें भुगतान, निर्देश जारी
- पूर्णिया विश्वविद्यालय को 4 करोड़ 31 लाख जारी हुए
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने दिवाली से पहले विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को अक्टूबर को वेतन भुगतान करने हेतु 125 करोड़ 75 लाख 38 हजार रुपये जारी किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश कुलसचिवों को दिया है।
इन विश्वविद्यालयों के जारी हुए इतने रुपए
शिक्षा विभाग के मुताबिक पटना विश्वविद्यालय को 9 करोड़, 61 लाख 81 हजार, मगध विश्वविद्यालय को 14 करोड़ 45 लाख 25 हजार, बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय को 15 करोड़ 58 लाख 53 हजार, जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 8 करोड़ 44 लाख 90 हजार।

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 12 लाख 55 हजार, बीएन मंडल विश्वविद्यालय को 8 करोड़ 1 लाख 66 हजार, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को 11 करोड़ 16 लाख 80 हजार, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को 14 करोड़ 90 लाख 38 हजार, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को 4 करोड़ 26 लाख 78 हजार, मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय को 73 लाख 41 हजार, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय को 19 करोड़ 25 लाख 11 हजार, पूर्णिया विश्वविद्यालय को 4 करोड़ 31 लाख और मुंगेर विश्वविद्यालय को 4 करोड़ 74 लाख रुपये उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar Earthquake: बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; सामने आया Video