Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Wether Update: बिहार के मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट 

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 07:19 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather News: बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है, जिसमें गरज के साथ आंधी-पानी और ओलावृष्टि हो सकती है। पटना सहित कई जिलों म ...और पढ़ें

    बिहार में बारिश का अलर्ट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    बिहार में बारिश का अलर्ट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य में गरज के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की है।

    शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों के अन्य जिलों में मौसम में बदलाव आने के साथ झोंके के साथ हवा चलने व कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा (Bihar Rain alert) से मौसम सामान्य बना रहा।

    राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर में तेज हवा के साथ ओला गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ी। तेज हवा के साथ आम, लीची और गेहूं के फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

    औरंगाबाद, मोतिहारी, बेतिया, खगड़िया, समस्तीपुर, नालंदा आदि जगहों पर मौसम में बदलाव आने के साथ आंधी-पानी की स्थिति बनी रही।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान हवा की तेज गति होने के साथ गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    राजधानी सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। जबकि, कटिहार, किशनगंज एवं अररिया समेत अन्य भागों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ हवा चलने की संभावना है।

    इन स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव के साथ इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से चार एवं न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

    राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को मधुबनी में 31 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम में बदलाव आने के साथ शुक्रवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस एवं 36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर (नालंदा) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत अन्य भागों के मौसम में बदलाव आने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    शुक्रवार को मोतिहारी में सर्वाधिक वर्षा 10.0 मिमी दर्ज की गई। जबकि, समस्तीपुर के पूसा में 7.0 मिमी, राजगीर में 8.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

    बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 33.6 24.0
    गयाजी 34.0 19.4
    भागलपुर 32.7 21.8
    मुजफ्फरपुर 31.2 22.8